महाराष्ट्र के पूर्व सीएम को भाजपा ने कांग्रेस छोड़ने का इनाम दिया है। बुधवार को भाजपा ने राज्यसभा उम्मीद्वारों की लिस्ट जारी की है। जिसमें अशोक चव्हाण का नाम शामिल है।

दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 14 फरवरी को गुजरात और महाराष्ट्र में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के उम्मीद्वारों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें गुजरात से जेपी नड्डा, गोविंदभाई ढो​लकिया, मयंक भाई नायक, डॉ जशवंतसिंह सलामसिंह परमार का नाम शामिल है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र से अशोक चव्हाण, मेधा कुलकर्णी, अजीत गोपछड़े का नाम शामिल है।

12 फरवरी को दिया था इस्तीफा, 14 को राज्यसभा के लिए आया नाम

आपको बतादें कि महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने 12 फरवरी को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफा देते ही कांंग्रेस में हड़कंप मच गया था। क्योंकि वे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शामिल है। उनके इस्तीफा देते ही पार्टी को बड़ा झटका लगा था। उन्होंने इस्तीफा देने के बाद यही भी नहीं बताया था कि वे भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसके बाद 13 फरवरी को उन्होंने भाजपा ज्वाईन की। 14 फरवरी को उनका नाम महाराष्ट्र के राज्यसभा उम्मीद्वारों की लिस्ट में आ गया है।

ऐसे शुरू हुआ राजनीतिक सफर

आपको बतादें कि अशोक चव्हाण महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के पैठण तहसील के रहने वाले हैं। वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे शंकरराव चव्हाण के बेटे हैं। उन्होंने 1986 में कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के महासचिव नियुक्त होने के साथ अपने राजनैतिक केरियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे 1987 नादेंड़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़े।