Gram Pradhan Ka Kaam: ग्राम प्रधान, गांव का मुखिया, सिर्फ़ एक पद नहीं, बल्कि ज़िम्मेदारी का भंडार है। जानिए, उनके पास क्या अधिकार होते हैं और कैसे वे गांव की तकदीर बदल सकते हैं।

Gram Pradhan: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। उत्तर प्रदेश में भी पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायतों के परिसीमन का काम भी शुरू हो गया है। वहीं, गांवों में दावेदारों की भागदौड़ भी शुरू हो गई है। यूपी में ग्राम प्रधान का चुनाव विधायक से कम नहीं है। ग्राम प्रधान के अधिकार भी कम नहीं हैं। तो आइए जानते हैं ग्राम प्रधान के क्या अधिकार हैं। साथ ही, प्रधान गांव में क्या-क्या काम करवा सकता है?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ग्राम प्रधान के अधिकार?

आपको बता दें कि जिस तरह से लोकसभा क्षेत्र में जनता द्वारा चुने गए नेता संसद पहुंचे हैं। विधायक जनता द्वारा चुने गए होकर विधानसभा पहुंचे हैं। उसी तरह ग्राम प्रधान का चयन भी जनता ही करती है। ग्राम प्रधान गांव की जनता द्वारा चुना गया प्रतिनिधि होता है। ग्राम प्रधान का चुनाव हर पांच साल में होता है। बाकी सार्वजनिक चुनावों की तरह ही देश के हर गांव में चुनाव के बाद प्रधान की नियुक्ति की जाती है। इन चुनावों को पंचायत चुनाव कहा जाता है।

सरकार की ओर से करोड़ों में मिलता है बजट

हर ग्राम पंचायत को सरकार की ओर से लाखों-करोड़ों रुपए दिए जाते हैं। सरकार की ओर से जारी बजट का इस्तेमाल ग्राम प्रधान ग्रामीण बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में विकास कार्यों को लागू करने में करते हैं। ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत का मुखिया होता है, वह इस पैसे के इस्तेमाल की देखरेख भी करता है। इसके साथ ही गांव के विकास की जिम्मेदारी भी ग्राम प्रधान पर होती है।

गांव की तरक्की प्रधान पंचायत सचिव की जिम्मेदारी होती है

गांव का प्रधान पंचायत सचिव और दूसरे अधिकारियों के साथ मिलकर काम करता है। वे बजट तैयार करते हैं, ठेके देते हैं और विकास परियोजनाओं की प्रगति की निगरानी करते हैं। यह सुनिश्चित करना ग्राम प्रधान और पंचायत की जिम्मेदारी है कि आवंटित धन का इस्तेमाल जवाबदेह, पारदर्शी और कुशल तरीके से हो।

ग्राम प्रधान के क्या अधिकार हैं?

ग्राम प्रधान के अधिकारों की बात करें तो वह जनता के कल्याण के लिए जिम्मेदार होता है। गांव के किसी भी सदस्य की वैध और सरकारी जरूरतों को पूरा करना भी उनकी जिम्मेदारी होती है। गांव का मुखिया यह सुनिश्चित करता है कि गांव के हर सदस्य को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत की सभी बैठकों का नेतृत्व करता है। पंचायत द्वारा किए जाने वाले सभी काम योजना के अनुसार और कुशलता से पूरे हों, यह सुनिश्चित करना प्रधान की जिम्मेदारी है।

गांव के मुखिया के मुख्य काम क्या हैं?

  • सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना
  • स्वच्छता और साफ पानी
  • सड़कें और बुनियादी ढांचा
  • सार्वजनिक सुविधाओं का रखरखाव
  • दस्तावेज बनवाने में मदद करना
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • रोजगार
  • सामाजिक सुरक्षा