Rain Alert: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि हुई, साथ ही बारिश और तेज हवाएं भी चलीं। मौसम विभाग ने मार्च में एक बार फिर बदलाव होने की संभावना जताई है।

Rain Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदलता जा रहा है जिसके कारण प्रदेश की जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 24 घंटों में अयोध्या, सुल्तानपुर, गोरखपुर, कुशीनगर और संत कबीर नगर जिलों में ओले गिरे हैं। वहीं, लखनऊ, बस्ती और गोंडा जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। इसके अलावा, बहराइच, बाराबंकी और अन्य कई शहरों में बादल घिरे हुए हैं, जिसके कारण इन इलाकों में अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मौसम में आएगा बदलाव

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी है जिसके कारण मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। ओलावृष्टि का सीधा असर सरसों, गेहूं और गन्ने की फसलों पर पड़ रहा है जिससे किसानों को भारी नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़ें: पत्नी ने लगा दी जान की बाजी! हाई टेंशन टावर पर चढ़ी महिला, पुलिस ने ऐसे किया रेस्क्यू

गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की उम्मीद

मौसम विभाग की ताजातरीन रिपोर्ट के अनुसार, 17 से 20 मार्च तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान प्रदेश में तेज सतही हवाएं चलने की उम्मीद है। 21 मार्च को मौसम में फिर से बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है, जिसके कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।