UP Weather: उत्तर प्रदेश में 7 जून से तेज पछुआ हवाओं के साथ भीषण गर्मी पड़ेगी। बांदा में 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 11 जून के बाद पूर्वी यूपी में बारिश की संभावना है।
UP Weather: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, 7 जून से प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। इस दौरान गर्म पछुआ हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान तेजी से बढ़ेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान बढ़ सकती है जिसके कारण मौसम विभाग के मुताबिक, 7 जून से प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। इस दौरान न तो बारिश होगी, न बादल दिखेंगे और न ही ठंडी हवाएं चलेंगी। इसके उलट, गर्म पछुआ हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान तेजी से बढ़ेगा।
बांदा में दर्ज किया गया सबसे ज्यादा
गुरुवार को सबसे ज्यादा तापमान बांदा में दर्ज किया गया, जहां पारा 41.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि 11 जून के बाद पूर्वी यूपी के मौसम में बदलाव आ सकता है। इस दौरान पूर्वी हवाओं के असर से कुछ इलाकों में बारिश, गरज और हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। साथ ही 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: शादी से एक दिन पहले दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत, खुशियां पल में बदल गईं मातम में
पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पहले जो पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणी सक्रिय थे उनका असर अब खत्म हो चुका है। फिलहाल कोई नया मौसम सिस्टम भी नहीं बन रहा है। ऐसे में पूरे प्रदेश में गर्म और शुष्क हवाएं चल रही हैं। लखनऊ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
