बरेली में एक किशोर ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर अपनी मां के लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी। मां के रिश्ते से नाराज बेटे ने 'इज्ज़त' के नाम पर यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Honour Killing in UP: यूपी में ऑनर किलिंग की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बरेली में एक किशोर ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर मां के कथित लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी। किशोर, अपने मां के लिव-इन पार्टनर से रिश्ते से नाराज था। परिवार की इज्जत के लिए की गई इस हत्या के बाद पुलिस ने दोनों किशोरों को अरेस्ट कर लिया है। नाबालिग दोनों लड़कों को बाल सुधारगृह भेजा जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, बरेली पुलिस को एक व्यक्ति की लाश खेतों में मिली थी। 21 जनवरी को हुए इस वारदात के संबंध में गांववालों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पहचान कराया तो उसकी पहचान लोकेश गंगवार के रूप में हुई। 38 वर्षीय लोकेश गंगवार के गले सहित शरीर के कई हिस्सों पर निशान थे।

पुलिस की जांच में चौकाने वाला सच सामने आया

पुलिस ने जब लोकेश की हत्या की वजह के लिए पड़ताल शुरू की तो चौकाने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, लोकेश एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहता था। महिला का एक 16 साल का बेटा भी था। पुलिस ने मामले की तह तक पहुंची तो पता चला कि बेटा को मां के साथ लोकेश का रिश्ता पसंद नहीं था। वह नाराज लगता था।

कैसे हुआ ऑनर किलिंग का खुलासा?

एसपी सिटी मनुष पारीक ने बताया कि पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ महिला के बेटे से की। पूछताछ में वह सच बता दिया। उसने बताया कि लोकेश का मां के साथ रिलेशन पसंद नहीं था। मां उसके साथ रहने लगी थी इसलिए उसने गुस्से में यह किया। उसने अपने चचेरे भाई, जिसकी उम्र 17 साल है, के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। यह हत्या उसने इज्जत के लिए की। दोनों ने मिलकर लोकेश का बेल्ट से गला घोंट कर हत्या कर दी।

कैसे की लोकेश की हत्या?

पुलिस ने बताया कि दोनों किशोरों ने बताया कि 21 जनवरी की शाम को वह महिला का पता लगाने के लिए निकले। दिल्ली नेशनल हाईवे के पास उसे लोकेश नशे की हालत में मिला। किशोर ने उससे अपनी मां के बारे में पूछा कि वह कहां है। लोकेश ने बताया कि वह महेशपुर में है। इसके बाद युवकों ने उसे लिफ्ट दे दी। मां से मिलाने के लिए लोकेश उनके साथ बाइक पर बैठ गया। नशे में धुत लोकेश को रास्ते में किशोंरों ने मिलकर बेल्ट से गला घोंट दिया। इसके बाद उसके शव को एक खेत में फेंक दिया। अगली सुबह लोगों ने शव देखा तो पुलिस का सूचित किया।

यह भी पढ़ें:

दिल्ली चुनाव में क्यों लगी गुजरात पुलिस? केजरीवाल ने उठाए सवाल