Meerut Murder Case: मेरठ में सौरभ राजपूत की हत्या की आरोपी मुस्कान जेल में पहली ही रात बेचैन रही। उसने न तो रात का खाना खाया और न ही सो पाई। 

Meerut Murder Case: सौरभ सिंह राजपूत मर्डर केस में आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसका बॉयफ्रेंड मेरठ जेल में बंद हैं। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुस्कान जेल को जब जेल ले जाया गया तो वह बिल्कुल शांत थी। मुस्कान ने अपनी बैरक में साहिल के सामने रखने की बात कही लेकिन जेल मैनुअल के नियमों के अनुसार, महिला कैदियों को पुरुष कैदियों से अलग रखा जाता है, इसलिए उसकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पूरी रात जेल में टहलती रही मुस्कान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुस्कान को बैरक नंबर 12 और साहिल को बैरक नंबर 18 में रखा गया। जैसे ही शाम के सात बजे मुस्कान को जेल में लाया गया उसके हाव-भाव बदल गए। पूरी रात उसे नींद नहीं आई। वह उठकर इधर-उधर टहलती हुई नजर आई। ऐसा लग रहा था मानो उसकी आंखों से नींद कहीं गायब हो गई हो। रात में उसने कुछ खाने से भी इनकार कर दिया। जब उसे जेल ले जाया जा रहा था तब मुस्कान ये कहते हुए नजर आई थी कि मैंने जो कुछ किया वो अच्छा नहीं किया। मुझे सौरभ का कत्ल नहीं करना चाहिए था।

यह भी पढ़ें: 2 जल्लाद बीवियांः एक मेरठ की मुस्कान-दूसरी जयपुर की गोपी, एक ने तो पति को 15 टुकड़ों में काटा

वकीलों ने दोनों की जमकर पिटाई की थी

बुधवार को जब पुलिस ने मुस्कान और उसके बॉयफ्रेंड को मीडिया के सामने लाया गया तो मुस्कान ने मांग में सिंदूर लगा रखी थी। जब उससे पूछा गया कि ये सिंदूर किसके नाम का है तो इसपर उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद पुलिस दोनों को कोर्ट ले गई, लेकिन कोर्ट के बाहर वकीलों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। वकीलों ने दोनों की जमकर पिटाई की। साहिल के बाल खींचे गए, उसके कपड़े तक फाड़ दिए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बचाकर कोर्ट रूम में पहुंचाया।