दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास की यात्रा डिब्रूगढ़ में समाप्त होगी। इस यात्रा को तय होने में 50 दिनों का समय लगा है। इस बीच लोगों को कई जगह पर घूमने का अवसर भी मिला।

लखनऊ: दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास 28 फरवरी को डिब्रूगढ़ में अपनी यात्रा को समाप्त करेगा। पीएम मोदी की ओर से इसे 13 जनवरी 2023 को वाराणसी से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई कि पटना साहिब, बोधगया, विक्रमशिला, ढाका, सुंदरबन और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के रास्ते से होते हुए 28 फरवरी 2023 को डिब्रूगढ़ पहुंचने तक इसने 50 दिनों ने 3200 किलोमीटर की रास्ता तय की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आध्यात्मिकता को पसंद करने वाले लोगों ने की कई जगहों की यात्रा

डिब्रूगढ़ में केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय की ओर से यहां पर स्वागत समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। इस बीच वह कार्यक्रम में केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ ही अन्य मंत्री और अधिकारी भी शामिल होंगे। वहीं मंत्री सोनेवाल की ओर से कहा गया कि एमवी गंगा विलास ने भारत और बांग्लादेश की नदियों की यात्रा की है। इस यात्रा के जरिए आध्यात्मिकता को पसंद करने वाले पर्यटकों को काशी, बोधगया, विक्रमशिला, पटना साहिब जैसे स्थलों की यात्रा करने का अवसर मिला।

क्रूज में हैं तमाम सुविधाएं

आपको बता दें कि एमवी गंगा विलास किसी लग्जरी होटल से कम नहीं है। यहां यात्रियों के लिए फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं की गई है। इस क्रूज में अल्ट्रा मॉडर्न फैसिलिटी के साथ ही 18 लग्जरी सुइट्स बने हुए हैं। क्रूज ने अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए 50 दिनों का समय लिया। इसके जरिए यात्रियों को असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में कई महत्वपूर्ण जगहों पर घूमने का अवसर भी मिला। क्रूज में लोगों के लिए लाइब्रेरी, जिम समेत अन्य सुविधाओं का ध्यान भी रखा गया था। इसी के साथ यहां 40 क्रू मेंबर के द्वारा अपनी सेवाओं को दिया जा रहा था।

जानिए क्या है क्रूज का टिकट

इस क्रूज में महज एक दिन के सफर के लिए लोगों को 24 हजार से अधिक रुपए खर्च करने होंगे। 51 दिनों के लिए क्रूज का फुल पैकेज टिकट 12.59 लाख रुपए का है। क्रूज के अंदर ही स्पा, सैलून, डायनिंग एरिया, स्विमिंग पूल समेत कई सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। इसी के साथ यहां लंच और डिनर में तमाम तरह के व्यंजन भी परोसे जा रहे हैं। क्रूज को ऑपरेट करने वाली कंपनी की ओर से जानकारी दी गई कि इसे डिजाइन करने में तकरीबन 5 साल का समय लगा है। क्रूज पूरी तरह से भारत में बना है। गंगा विलास की लंबाई 62.5 मीटर औऱ चोड़ाई 12.8 मीटर की है। इस क्रूज में 40 सीटर रेस्टोरेंट भी है।

20 फीट गहरे कुएं में सांपों से लिपटा मिला नवजात, रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने निकाला बाहर