यूपी के कन्नौज जिले में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। सुहागरात की रात में ही दूल्हे ने दुल्हन की चुनरी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दूल्हे को पंखे से लटका देखकर घर में चीख पुकार मच गई। जश्न का माहौल मातम में तब्दील हो गया।

कन्नौज। यूपी के कन्नौज जिले में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। सुहागरात की रात में ही दूल्हे ने दुल्हन की चुनरी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दूल्हे को पंखे से लटका देखकर घर में चीख पुकार मच गई। जश्न का माहौल मातम में तब्दील हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और सुसाइड के वजहों की तलाश में जुटी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

26 मई को धूमधाम से हुई थी दोनों की शादी

मामला, तालग्राम के मछरैया गांव का है। गांव के किसान रामविलास के छोटे बेटे मनोज यादव (23) की शादी गुरसहायगंज इलाके के देवीपुर्वा की रहने वाली गोल्डी (22) से तय हुई थी। बीती 26 मई को धूमधाम से दोनों की शादी भी हुई और 27 मई को दुल्हन विदा होकर अपने घर आई। उसके अगले दिन यानी 28 मई को रस्में निभाई गईं और कमरे को सुहागरात के लिए सजाया गया। ननदों ने रात में तकरीबन 10 बजे दूल्हन को कमरे तक पहुंचाया।

दुल्हन के वॉशरूम में जाने के बाद दूल्हे ने बंद किया दरवाजा

यहां तक तो सब ठीक था। पर कुछ समय बाद ही दुल्हन वॉशरूम चली गई। उसी बची दूल्हा दरवाजा बंद कर पंखे से लटक गया। फांसी के लिए उसने दुल्हन की चुनरी का इस्तेमाल किया। उधर, दुल्हन वॉशरूम से वापस आई तो कमरे का दरवाज नहीं खुला। उसने खिड़की से दूल्हे को कमरे में लटकता दिख शोर मचाया। फिर पूरे घर में चीख पुकार मच गई। परिवार वाले भी दौड़ते हुए आए और दरवाजा तोड़कर दूल्हे को फंद से नीचे उतारा और अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने दूल्हे को मृत घोषित कर दिया। हालांकि पुलिस को अभी किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।

चौथ की रस्म से पहले उजड़ गया सुहाग

लड़की का सुहाग उजड़ने की खबर सुनकर मायके वाले भी आ गए और लड़की को घर ले जाने का प्रयास किया। पर रिश्तेदारों के समझाने के बाद वापस घर गए। लड़की की तीन बहने हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। वह परिवार में दूसरे नम्बर की लड़की है। पिता ने भी अपनी क्षमता के लिहाज से दहेज देकर धूमधाम से शादी की थी। मंगलवार के लिए रस्मों के मुताबिक लड़की के घर से लड़के वालों के घर चौथ लेकर जाया जाता है। लड़की के घर उसी रस्म की तैयारी चल रही थी।