यूपी के कानपुर में एक फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद कई मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद कई घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। एक युवक की मौत भी इस हादसे के बाद हुई।

कानपुर: रनिया इलाके में शुक्रवार को एक ऑयर फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। इस बीच आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं। फैक्ट्री में बने एक कमरे में मजदूर सिलेंडर पर खाना बना रहे थे, उसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे के बाद आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज शुरू किया गया। हादसे को लेकर वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोग

सिलेंडर ब्लास्ट इतना तीव्र था का कमरे की दीवार क्षतिग्रस्त हुई और कई जगहों पर छेद हो गया। धमाके के बाद कमरे में आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां पर आ गए। धमाके के बाद झुलसे मजदूरों को वहां से बाहर निकाला गया और मामले की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

हादसे में एक मजदूर की हुई मौत, कई घायल

पड़ताल में पता लगा है कि हादसा वैभव एडिबल फैक्ट्री में हुआ है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वह लोग खाना बनाकर खाने की तैयारी में थे। इसी बीच तेज धमाका हुआ। चीख-पुकार और धमाके की आवास सुनकर अन्य लोग वहां पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात कर दी गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि जिस मजदूर की मौत हुई है वह हरदोई जनपद का रहने वाला था। वहीं इस बीच गंभीर रूप से घायल एक नाबालिग को इलाज के लिए केजीएमयू रेफर करने की बात भी सामने आ रही है। जबकि घायल 5 अन्य लोगों का इलाज कानपुर देहात के रायपुर के डीएस मेमोरियल में चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर पुलिस बल की भी तैनाती है। 

नेता ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से बात करने की दिखाई धौंस तो महिला एसडीएम ने दिया करारा जवाब, देखें Viral Video