Kanpur News : कानपुर में नहर में डुबकी लगाने की शर्त के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। दोस्तों के साथ नहाने गया युवक सबसे लंबी डुबकी लगाने की कोशिश में डूब गया।

Kanpur drowning accident: कानपुर के गुजैनी इलाके में एक मामूली सी शर्त ने एक नौजवान की जिंदगी छीन ली। रविवार को नहर में दोस्तों के साथ नहाने गया युवक ‘सबसे लंबी डुबकी’ लगाने की होड़ में ऐसा डूबा कि वापस ही नहीं लौट पाया। यह हादसा न केवल दोस्तों बल्कि पूरे परिवार के लिए गहरा सदमा बन गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

20 दोस्तों के सामने हुआ हादसा, बना रहे थे वीडियो और चल रही थी शर्त

मर्दनपुर निवासी 24 वर्षीय गुलफाम पेशे से रंगाई-पुताई का काम करता था। रविवार दोपहर वह अपने 20-22 दोस्तों के साथ पिपौरी नहर में नहाने गया था। मस्ती के बीच अचानक शर्त लग गई कि कौन सबसे लंबी डुबकी लगाएगा। सभी एक-एक कर पानी में उतरते गए, डुबकी लगाते रहे और इसका वीडियो बनाते रहे।

गुलफाम ने भी गहराई में छलांग लगाई, लेकिन करीब 8 मिनट तक बाहर नहीं निकला। जब दोस्तों को अनहोनी का शक हुआ, तो सभी ने पानी में उतरकर उसे ढूंढना शुरू किया। आखिरकार गुलफाम नहर में अचेत अवस्था में मिला।

यह भी पढ़ें: क्या उत्तर प्रदेश का ये स्टेशन अब नहीं कहलाएगा पुराने नाम से? उठी नाम बदलने की मांग

हैलट अस्पताल में हुई मौत, परिवार पर टूटा दुख का पहाड़

गुलफाम को तत्काल हैलट अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। छोटे भाई सलमान ने बताया कि सब कुछ खेल-खेल में शुरू हुआ था, किसी को अंदाज़ा नहीं था कि अंजाम इतना भयानक होगा। गुलफाम के माता-पिता और बहनें सदमे में हैं।

गुजैनी थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि परिजन सीधे युवक को अस्पताल ले गए थे। स्वरूपनगर पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई है। यदि किसी पर कोई आरोप लगाया जाता है या परिजन तहरीर देते हैं, तो जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: मुलाकात की आखिरी कोशिश बनी मौत की वजह: बेटी के प्यार से नाराज़ पिता और भाई ने ले ली जान