कानपुर में दबंगों ने एक छात्र को नग्न कर पत्थरों से हमला किया, जिससे उसका सिर फट गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दबंगों ने एक छात्र को पहले बुरी तरह पीटा, फिर नग्न कर उसके ऊपर पत्थरों की बरसात कर दी। छात्र का सिर फट गया और वह छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन दबंगों का दिल नहीं पसीजा। हैरानी की बात यह है कि घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मामला चर्चा में आया

यह घटना कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र की है। पीड़ित छात्र विराज त्रिपाठी, जो औरैया का रहने वाला है, एक कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रहा है। घटना बीते रविवार की है, जब वह अपने दोस्त से मिलने उसके फ्लैट गया था। लौटते वक्त इलाके के कुछ दबंगों ने उसे घेर लिया और मारपीट करते हुए रेलवे लाइन के पास ले गए।

यह भी पढ़ें : कमरे में पत्नी के उतरवाए कपड़े फिर... दहेज के लिए हैवान बना पति! सारी हदें पार

पिटाई और नग्न करने के बाद पत्थरों की बरसात

रेलवे लाइन के किनारे दबंगों ने विराज को नग्न कर दिया और फिर पत्थरों से हमला करना शुरू कर दिया। पत्थरों की बौछार से उसका सिर फट गया। वह रोता और छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन दबंगों ने उसकी एक न सुनी। आसपास के लोगों ने जब यह दृश्य देखा, तो वे मदद के लिए दौड़े और विराज को बचाया।

पीड़ित विराज ने बताया कि मिलन शुक्ला नाम के एक दबंग छात्र ने उसे पकड़ कर ले जाने की योजना बनाई थी। एक दिन पहले दोनों के बीच बहस हुई थी, जिसके बाद मिलन ने बदला लेने के लिए अपने साथ करीब 15 लड़कों को लेकर उसकी पिटाई की।

पुलिस ने जांच शुरू की

घटना की सूचना मिलने के बाद कल्याणपुर क्षेत्र के एसीपी अभिषेक पांडे ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है। पीड़ित छात्र से शिकायत दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर पहलू की गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : पति गया था कमाने, ससुर बन गया शैतान! बहु के कमरे में घुसकर गंदी हरकत, फिर…