कुशीनगर में एक शादी समारोह में उस समय हंगामा मच गया। जब, जयमाला की रस्म के दौरान दूल्हे की हरकते देखकर दुल्हन की आंखों में आंसू आ गए। दुल्हन को रोता देखकर परिजन परेशान हो गए। लड़की को स्टेज से वापस ले जाया गया।

कुशीनगर। कुशीनगर में एक शादी समारोह में उस समय हंगामा मच गया। जब, जयमाला की रस्म के दौरान दूल्हे की हरकते देखकर दुल्हन की आंखों में आंसू आ गए। दुल्हन को रोता देखकर परिजन परेशान हो गए। लड़की को स्टेज से वापस ले जाया गया। पूरी बात सुनने के बाद लड़की वालों ने शादी से इंकार कर दिया। मान मनौव्वल के बाद भी बात नहीं बनी और आखिरकार दूल्हे को बिना सात फेरे लिए ही बारात लेकर वापस जाना पड़ा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है मामला?

कुशीनगर जिले के सेवरही इलाके के तिवारी पट्टी पंचायत स्थित एक टोले पर विवाह समारोह का आयोजन था। बिहार राज्य के भुआल पट्टी से शनिवार की शाम बारात आई थी। स्वागत-सत्कार के बाद बाराती नाचते गाते शादी की रस्में निभाने दुल्हन के घर के दरवाजे पर पहुंचे। वरमाला की रस्म के लिए पांडाल सजा हुआ था। दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ दूल्हे को वरमाला पहनाने स्टेज पर पहुंची तो उसके दूल्हे की चाल सामान्य नहीं लगी। दूल्हे के मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी और वह अपने पैरों पर ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था।

लड़की को रोत देखकर परिजन वापस ले गए घर

यह देखकर लड़की के स्टेज पर ही आंसू निकलने लगे। लड़की को रोत देख परिजन उसे वापस घर ले गए। रिश्तेदारों ने बीच बचाव का प्रयास किया। मान मनौव्वल की भी कोशिश की गई। पर स्थिति संभली नहीं। लड़की और उसके परिजनों ने शादी से साफ मना कर दिया। बारात को लौट गई पर लड़के और उसके रिश्तेदारों को लड़की वालों ने रोक लिया। इसकी सूचना सेवरही थाने तक पहुंच गई।

लड़के वालों ने शादी का खर्च दिया और सामान लौटाया

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरा मामला समझा और दोनों पक्षों को आपस में मामला रफा दफा करने का समय दिया। उधर, लड़के वालों ने शादी में खर्च रकम और सामान लड़की वालों को लौटा कर अपने घर के लिए निकले। इस तरह एक शराबी दूल्हे की करतूत की वजह से बारात को बैरंग वापस लौटना पड़ा। पुलिस का कहना है कि किसी पक्ष की तरफ से शिकायत नहीं दी गई है।