Lucknow metro party booking: लखनऊ मेट्रो में अब बर्थडे, किटी पार्टी और प्री-वेडिंग शूट भी कर सकते हैं! सिर्फ 500 रुपये में बुकिंग कराएं और अपने खास पलों को यादगार बनाएं। खाने-पीने की अनुमति नहीं है।

Lucknow metro pre-wedding shoot : अगर आप लखनऊ मेट्रो में सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। अब मेट्रो का सफर सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह जाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आप इसमें अपनी खास यादें भी बना सकते हैं। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने एक नई पहल की शुरुआत की है, जिसके तहत यात्री मेट्रो के अंदर बर्थडे पार्टी, किटी पार्टी और प्री-वेडिंग शूट जैसे खास आयोजनों का आनंद ले सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सिर्फ 500 रुपये में बुकिंग की सुविधा

अगर आप लखनऊ मेट्रो में अपने किसी खास मौके को सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए मात्र 500 रुपये में बुकिंग करवानी होगी। हालांकि, मेहमानों के हिसाब से टिकट का भुगतान अलग से करना होगा। साथ ही, सफाई और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो कोच के अंदर खाने-पीने की अनुमति नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: UP BEd JEE 2025 : टीचर बनने का मौका! प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, एक Click में जानें पूरी प्रक्रिया

क्या-क्या कर सकते हैं मेट्रो में?

  • बर्थडे पार्टी – बच्चों और बड़ों के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए अब मेट्रो में सेलिब्रेशन की सुविधा मिलेगी।
  • किटी पार्टी – महिलाओं के लिए मेट्रो सफर को और खास बनाने के लिए किटी पार्टी का आयोजन किया जा सकता है।
  • प्री-वेडिंग शूट – लखनऊ मेट्रो के मॉडर्न कोच और खूबसूरत स्टेशन एक शानदार बैकग्राउंड दे सकते हैं, जिससे फोटोशूट और भी खास बन जाएगा।

कैसे करें बुकिंग?

अगर आप इस खास अनुभव का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आपको कम से कम 10 दिन पहले बुकिंग करानी होगी, ताकि सभी जरूरी तैयारियां पूरी की जा सकें। बुकिंग और अन्य जानकारी के लिए आप ईमेल: Upmrclpress@upmrcl.co.in पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कवि उदय प्रताप सिंह की तारीफ में Ahkilesh Yadav ने क्यों पढ़े कसीदे?