लखनऊ के गोमतीनगर से सहारनपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 9 दिसंबर से शुरू हो रहा है। यह ट्रेन 526km का सफर करीब 7 घंटे 45 मिनट में पूरा करेगी। 6 दिन चलने वाली यह ट्रेन छात्रों, कारोबारियों और आम यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगी।

लखनऊ। रेल यात्रियों के लिए दिसंबर की शुरुआत बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। लंबे इंतजार के बाद लखनऊ से सहारनपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की संचालन तिथि तय कर दी गई है। उद्घाटन तो पहले ही हो चुका था, लेकिन अब 9 दिसंबर से यह हाई-स्पीड ट्रेन पटरियों पर दौड़ने को तैयार है। इससे यात्रियों को लगभग 526 किलोमीटर की दूरी मात्र 7 घंटे 45 मिनट में पूरी करने की सुविधा मिलेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लखनऊ से सीतापुर मात्र 50 मिनट में

वंदे भारत एक्सप्रेस की तेज रफ्तार का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि लखनऊ से सीतापुर पहुँचने में यह केवल 50 मिनट का समय लेगी। यह नया विकल्प विद्यार्थियों, किसानों, कारोबारियों और रोज़ाना सफर करने वालों के लिए बेहद फायदेमंद होगा।

यह भी पढ़ें: UP : पूर्वांचल बना आर्थिक पावरहाउस, 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी में बड़ी भूमिका

9 दिसंबर से शुरू होगा संचालन, सोमवार को नहीं चलेगी

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने जानकारी दी कि

  • ट्रेन संख्या 26504 लखनऊ (गोमतीनगर) से 9 दिसंबर से चलेगी
  • यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन (सोमवार को छोड़कर) संचालित होगी
  • सहारनपुर से वापसी वाली वंदे भारत 10 दिसंबर से चलेगी, मंगलवार को छोड़कर

रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह ट्रेन न केवल यात्रा को तेज और सुगम बनाएगी, बल्कि इस क्षेत्र में औद्योगिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विकास को भी रफ्तार देगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस का पूरा समय सारिणी

लखनऊ (गोमतीनगर) से सहारनपुर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस

  • दोपहर 3:10 बजे प्रस्थान
  • डालीगंज: 3:38 बजे
  • सीतापुर: 4:35 बजे
  • शाहजहांपुर: 6:10 बजे
  • बरेली जंक्शन: 7:07 बजे
  • मुरादाबाद: 8:40 बजे
  • नजीबाबाद: 9:56 बजे
  • रुड़की: 10:44 बजे
  • सहारनपुर: रात 11:50 बजे पहुंच जाएगी

यात्रियों में खुशी, विकास को मिलेगी नई गति

लखनऊ और पश्चिमी यूपी के बीच यह सुपरफास्ट कनेक्टिविटी कई क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएँ खोलेगी।

  • व्यापार को मिलेगा बड़ा बूस्ट
  • शिक्षा और रोजगार से जुड़े लोगों की सहूलियत बढ़ेगी
  • पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार

यात्रियों में इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि अब सफर न केवल तेज होगा बल्कि अधिक आरामदायक भी।

यह भी पढ़ें: पत्नी का अश्लील वीडियो वायरल, पति ने MMS बनाकर सोशल मीडिया पर उड़ाई इज्जत