महाकुंभ के दौरान प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट्स के टिकटों के दाम आसमान छू रहे हैं। कुछ टिकट तो पचास हजार रुपये तक में बिक रहे हैं, जिससे यात्री चिंतित हैं। टिकट के बढ़ते दामों के बीच सरकार ने महाकुंभ को लेकर एयरलाइनों के साथ बैठक बुलाई है।

Mahakumbh 2025: अगर आप महाकुंभ के दौरान फ्लाइट से प्रयागराज जाने का सोच रहे हैं तो टिकट के दाम देखकर शायद आप दोबारा सोचने को मजबूर हो जाएं। फ्लाइट टिकटों की बढ़ती मांग ने दाम इतने बढ़ा दिए हैं कि कुछ टिकट तो पचास हजार रुपये तक के मिल रहे हैं। टिकट तो पहले से ही महंगे थे लेकिन 29 जनवरी को शाही स्नान की वजह से ये दाम कुछ और ज्यादा हो गए हैं। आमतौर पर दिल्ली से प्रयागराज के बीच किराया चार-पांच हजार के बीच रहता है। लेकिन इस समय यह औसतन 15-25 हजार के बीच है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आसमान छू रहे फ्लाइट्स के दाम

उदाहरण के लिए अगर आप शाही स्नान के समय चैन्नई से प्रयागराज जाना चाहते हैं तो रिटर्न टिकट 53 हजार तक का है। वहीं कोलकाता से प्रयागराज का रिटर्न टिकट पैंतीस हजार तक का है। वहीं हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों से ये टिकट 47 हजार से अधिक का पड़ रहा है। टिकट के बढ़ते दामों के बीच सरकार ने महाकुंभ को लेकर एयरलाइनों के साथ बैठक बुलाई है। 

यह भी पढ़ें: सहेली के प्यार में औरत से बना मर्द, लेकिन हो गई बड़ी गड़बड़, माथा पीट रहे दोनों

वुमलुनमांग वुआलमन ने बुलाई बैठक

केंद्रीय उड्डयन सचिव वुमलुनमांग वुआलमन ने सोमवार को इस विषय पर चर्चा के लिए एयरलाइनों के प्रतिनिधियों के साथ आपात बैठक बुलाई है। सरकार इस बैठक में एयरलाइनों से ये पूछ सकती है कि कितने टिकट किस-किस दाम पर बिके हैं। माना जा रहा है कि प्रयागराज के लिए एयरलाइनों के अधिकतर टिकट पहले ही बिक चुके हैं और जो बचे हैं वो बहुत महंगे हो गए हैं। वहीं, प्रयागराज के लिए टिकटों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए डीजीसीए ने 132 अतिरिक्त फ्लाइटों को मंजूरी दी थी। लेकिन इन अतिरिक्त फ्लाइटों के बावजूद प्रयागराज के लिए फ्लाइट टिकटों की मारामारी है और दाम बढ़ते ही जा रहे हैं। अब देखना ये होगा कि सरकार की एयरलाइनों के साथ बैठक का क्या नतीजा निकलता है और क्या टिकटों के दामोें में कुछ कमीं आती है।