उत्तर प्रदेश के कन्नौज से जुड़ा एक अजीब मामला सामने आया है। यहां पर एक शख्स ने अपनी पत्नी की मौत के बाद उसकी बहन से शादी कर ली। अब वो अपनी दूसरी साली से भी शादी करना चाहता है। इसके लिए वो बिजली के टावर पर भी चढ़ गया। 

Kannauj Jija Marriage Case: उत्तर प्रदेश के कन्नौज का एक बेहद ही अजीबों-गरीब मामला सामने आया है। एक शख्स ने अपनी पत्नी के निधन के बाद उसकी बहन से शादी कर ली। अब दो साल बीत जाने के बाद वो शख्स अपनी साली के साथ शादी करना चाहता है। इस जिद्दी को लिए वो बिजली के टावर पर जाकर चढ़ गया। शख्स का नाम राज सक्सेना बताया जा रहा है, जिसने 2001 में अपनी पहली पत्नी से शादी की थी, लेकिन एक साल के भीतर बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई। इसके बाद राज सक्सेना ने मृतक की बहन से दूसरी शादी कर ली। अब दो साल बीत जाने के बाद राज की नजर दूसरी साली पर पड़ गई और उसने उससे शादी करने की जिद पकड़ ली। जब ससुराल वालों ने मना किया, तो हद पार करते हुए वो गुरुवार सुबह बिजली के टावर पर चढ़ गया और जान देने की धमकी देने लगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हैरानी वाली बात ये है कि अपनी दूसरी साली से शादी करने की बात उसने अपनी दूसरी पत्नी के आगे रखी, जिसके लिए उसने माना कर दिया। इस बात से नाराज होकर वो बिजली के टावर पर चढ़ गया। बेशर्मी के साथ फिल्म शोले के वीरू के स्टाइल में अपनी साली से शादी करने का ऐलान करने लगा। पुलिस को उसे नीचे उतारने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 7 घंटे ये ड्रामा चलता रहा। आखिरकार, पुलिस ने उसे साली से शादी कराने का झांसा देकर नीचे उतारा। राज सक्सेना का कहना है कि उसकी साली भी उससे प्यार करती है। टावर पर चढ़कर हंगामा करते हुए उसका वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।