जूड़ा ग्रामपंचायत के खैरीपुरवा में बनी मस्जिद पुरानी होने के चलते जर्जर हालत में पहुंच गई थी। मस्जिद में नमाज पढ़ा रहे मौलवी मुहम्मद नसीम ने बताया कि पुरानी मस्जिद को शहीद कर नया निर्माण किया जा रहा था। इसमें छत का कुछ हिस्सा गिराने से बचा हुआ था। शुक्रवार को लोग बची हुई छत के नीचे बैठकर नमाज पढ़ रहे थे। इसी दौरान मस्जिद की छत का टुकड़ा अचानक नीचे गिर गया, जिससे नमाज पढ़ रहे सभी लोग उसमें दब गए।