आगरा में मकान गिरने के बाद लोगों में पलायन का डर देखा जा रहा है। मकान गिरने के बाद लोगों को दहशत में पूरी रात गुजारनी पड़ी। मकानों में दरार आने के बाद महिलाओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

आगरा: कोतवाली के टीला माईथान में गुरुवार को धर्मशाला में बेसमेंट में खुदाई के दौरान दर्दनाक हादसा सामने आया था। इस हादसे के बाद दो दर्जन से अधिक परिवार दहशत में है। अधिकांश लोगों ने गुरुवार देर शाम को ही पलायन कर लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लोगों को सता रहा मकान गिरने का डर

आसपास के कोई लोगों ने गुरुवार को धर्मशाला में रात गुजारी। इसके बाद शुक्रवार की सुबह मकानों ने दरार आने के बाद महिलाओं ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। महिलाओं के द्वारा मुआवजे की मांग की जा रही थी। तीन मकानों और एक मंदिर ढहने के बाद गली के लोग दहशत में है। बाकी लोगों को भी मकानों के गिरने का डर सता रहा है। गुरुवार की शाम को रुशाली के अंतिम संस्कार के बाद गली के लोगों ने घरों को खाली कर दिया। कई लोग आगे की गली में परिवार के साथ किराए पर रहने चले गए।

पहले भी दरारे आने पर की गई थी शिकायत

मकान खाली कर जा रहे लोगों ने बताया कि जमीन नीचे से खोखली हो गई है। पता नहीं कब मिट्टी दरक जाए, इसी के चलते लोग घर छोड़कर जा रहे थे। गुरुवार की रात को लोगों को नींद ही नहीं आई। पूरी रात उन्हें आशियाना खोने का डर सतारा रहा। लोगों की आंखों में बेचैनी थी। लोगों ने बताया कि प्रशासन ने उनके रहने का इंतजाम धर्मशाला में करवाया था, लेकिन आगे कैसे जिंदगी कटेगी इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है। पीड़ितों ने जानकारी दी कि बेसमेंट में खुदाई के चलते पहले भी कई मकानों ने दरार आ गई थीं। इसकी शिकायत धर्मशाला के ट्रस्टी राजू मेहरा से की थी। हालांकि इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया गया। लोगों ने उसकी शिकायत करने की बात कही तो धमकी दी गई की काम बंद नहीं होगा। लोगों ने पहले भी मकानों में आई दरारों की रिपेयरिंग करवाई थी।

गणतंत्र दिवस पर एएमयू में लगे अल्लाह हू अकबर के नारे, वायरल हुआ वीडियो