उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में जिस प्रेमी के लिए महिला ने अपने पति और बच्चों को छोड़ दिया, उसी ने महिला का शारीरिक शोषण कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। 

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक 30 साल के युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की दुपट्टे से गला घोट कर हत्या कर दी, उसका 35 साल की महिला से पिछले 7 सालों से अफेयर चल रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने एक ओयो होटल में महिला को मार डाला। घटना की जानकारी फैलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

5 साल छोटे युवक से प्यार

जानकारी के अनुसार यूपी के प्रयागराज जिले में 35 साल की एक शादीशुदा महिला का अपने से 5 साल छोटे करीब 30 साल के लड़के से अफेयर चल रहा था। दोनों के बीच पिछले 7 साल से संबंध थे, जिसके चलते महिला ने अपने पति और बच्चे को भी छोड़ दिया था, लेकिन उसे क्या पता था कि जिसके लिए वह अपना सब कुछ छोड़ रही है वही उसे जान से मार देगा। 

हत्या के बाद किया सरेंडर

आरोपी विवेक ने अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसकी प्रेमिका सुमन की शादी करीब 15 साल पहले रामआसरे से हुई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद से उसका महिला के साथ अफेयर चलने लगा। इसके बाद दोनों ने कई रातें एक साथ गुजारी, क्योंकि वे एक दूसरे के प्यार में पागल हो गए थे और उन्हें अपना अच्छा बुरा भी समझ नहीं आ रहा था। महिला जब से अपने पति और बच्चों को छोड़कर मायके आ गई थी, तब से तो उसे रोकने टोकने वाला भी कोई नहीं था। इस कारण अब वह प्रेमी के साथ बनाए गए संबंध के बदले कई डिमांड करने लगी थी। जिससे परेशान होकर युवक ने महिला को मौत के घाट उतार दिया। 

यह भी पढ़ें : क्लास में पढ़ाने की जगह मैडम को किस रहा था टीचर, आखिर कौन थी वह महिला