Public Holiday: 26 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

फरवरी का दूसरा महीना चल रहा है। ठंड की विदाई के बाद अब गर्मी ने दस्तक दे दी है। ऐसे में लोगों को छुट्टी का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी बीच 26 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

26 फरवरी को बंद रहेंगे स्कूल

उत्तर प्रदेश में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। काशी विश्वनाथ, प्रयागराज के नागवासुकी मंदिर, अयोध्या के नागेश्वरनाथ मंदिर और मथुरा के गोकर्णेश्वर महादेव जैसे प्रसिद्ध शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस शुभ अवसर पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी रहेगी, ताकि लोग श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव की आराधना कर सकें।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस मंदिर में शिवलिंग पर अंकुरित होती है विशेष आकृति, पुजारी से वैज्ञानिक तक सब हैरान

क्यों मनाते हैं महाशिवरात्रि

महाशिवरात्रि का पर्व हिन्दू धर्म में विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की उपासना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि तथा सौभाग्य की वृद्धि होती है। शिव भक्त इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं और पूरे श्रद्धा भाव से भोलेनाथ की आराधना करते हैं।