Public Holiday: मार्च में बड़ों से लेकर छोटों को छुट्टी मिलने वाली है। इस दौरान स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

Public Holiday: मार्च का महीना उत्सव, उमंग और त्योहारों का महीना होता है। यह समय हर किसी के लिए खास और यादगार होता है, क्योंकि इस महीने में विभिन्न त्योहारों की धूम मचती है। होली का त्योहार समाप्त हो चुका है और अब लोग धीरे-धीरे अपने कामकाजी जीवन की ओर लौटने लगे हैं। बच्चे भी अब अपने स्कूलों की ओर वापस लौट रहे हैं। इस महीने एक बार फिर एक दिन की छुट्टी मिलने वाली है। इस दौरान सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दो दिनों का मिलेगा अवकाश

31 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन सरकारी दफ्तरों, बैंकों और स्कूलों में छुट्टी रहेगी। 31 मार्च को मुस्लिम धर्म का प्रमुख त्योहार ईद-उल-फितर मनाया जाएगा, जो एक खास अवसर है। इस दौरान आप अपने परिवारा के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं या फिर अपने परिवार के साथ वक्त बिता सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बीजेपी जिलाध्यक्षों की नई लिस्ट जारी, देखें किसे मिला मौका

क्यों मनाते हैं ईद-उल-फितर?

ईद-उल-फितर इस्लामिक कैलेंडर का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे रमजान के महीने के समाप्त होने के बाद मनाया जाता है। यह त्योहार मुख्य रूप से मुस्लिम समुदाय द्वारा खुशी और आभार के साथ मनाया जाता है, क्योंकि रमजान के महीने में दिनभर उपवास रखने के बाद ईद के दिन उपवास समाप्त होता है। रमजान के महीने के कठिन उपवासों के बाद, ईद के दिन मुसलमान अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं और अपने परिवार, दोस्तों और समाज के साथ मिलकर खुशी मनाते हैं।