Bride Slapped On Stage: रामपुर में दहेज में बोलेरो न मिलने पर दूल्हे ने स्टेज पर ही दुल्हन को थप्पड़ मार दिया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई और दुल्हन समेत छह लोग घायल हो गए।  (AI IMAGE GENERATED WITH Leonardo) 

Dowry harassment during wedding : उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के सैदनगर में एक विवाह समारोह उस समय हंगामे में बदल गया जब दहेज में बोलेरो न मिलने पर दूल्हे ने स्टेज पर ही दुल्हन को थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद वर-वधू पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दुल्हन समेत छह लोग घायल हो गए। देखते ही देखते शादी का माहौल तनावपूर्ण हो गया और समारोह में अफरा-तफरी मच गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के रतनपुरा शुमाली गांव का है, जहां त्रिलोकी सिंह दिवाकर की बेटी की शादी शहजादनगर थाना क्षेत्र के डुंडई गांव निवासी युवक से तय हुई थी। शुक्रवार रात खौद चौराहे के पास स्थित एक वैकेट हॉल में बारात पहुंची। शादी की रस्में चल रही थीं और वर-वधू पक्ष मेहमानों की खातिरदारी में व्यस्त थे। लेकिन जयमाला के दौरान अचानक माहौल बदल गया।

दहेज में बोलेरो की मांग, दुल्हन को स्टेज पर मारा थप्पड़

जयमाला के समय दूल्हे ने दुल्हन से पूछा कि दहेज में बोलेरो के पैसे मिले या नहीं। जब दुल्हन ने इनकार किया, तो दूल्हे ने गुस्से में आकर स्टेज पर ही उसे थप्पड़ मार दिया। इस अप्रत्याशित घटना से समारोह में मौजूद लोग स्तब्ध रह गए और दुल्हन स्टेज से नीचे गिर गई।

यह भी पढ़ें: कुंभ में बिछड़े नहीं फिर मिल गए...डिजिटल खोया-पाया केंद्र ने 50 हजार से अधिक को अपनों से मिलाया

दूल्हे की इस हरकत से वधू पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई और देखते ही देखते शादी का माहौल पूरी तरह से तनावपूर्ण हो गया। इस झगड़े में दुल्हन समेत छह लोग घायल हो गए।

पुलिस ने दूल्हे के पिता को लिया हिरासत में

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने दूल्हे के पिता को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

दुल्हन के पिता त्रिलोकी सिंह ने बताया कि शादी से पहले ही दूल्हे के परिवार को दस लाख रुपये और अन्य दहेज का सामान दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद दूल्हे ने बोलेरो की मांग की और जब यह पूरी नहीं हुई, तो विवाह समारोह के बीच इस तरह की शर्मनाक हरकत कर दी।

यह भी पढ़ें: चार बच्चों की मां को देवर से हुआ इश्क! जब पति ने किया विरोध तो रची ऐसी साजिश! कांप जाएगी रूह!