उत्तर प्रदेश में बढ़ती ठंड और घने कोहरे के कारण 31 जनवरी तक कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश में रविवार को जिले में घने कोहरे और धुंध का असर दिखा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने सभी बोर्ड के स्कूलों को 31 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है। यहां कक्षा 8वीं तक के सारे विद्यालय बंद रहेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

31 जनवरी तक स्कूलों में रहेगी छुट्टी

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने स्कूलों को लेकर आदेश जारी किया है। जिले में बढ़ती ठंड और कोहरे के मद्देनजर, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर कक्षा 8 तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि ठंड के कारण बच्चों को होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी रहेगी पर विद्यालयों में शिक्षक नियमित रूप से उपस्थित रहेंगे

यह भी पढ़ें: Video बाहुबली नेता का तांडव: विधायक के ऑफिस पर पहुंच जमकर फायरिंग, पुलिस गायब

धुंध के कारण परिवहन सेवाओं पर असर

ठंड और धुंध के कारण परिवहन सेवाओं पर भी असर पड़ा। लंबी दूरी तय करने वाली बसें, जैसे कानपुर और लखनऊ से आने वाली बसें, अपने निर्धारित समय से दो घंटे देरी से पहुंचीं। दिल्ली से आने वाली बस सेवा भी तीन घंटे की देरी से पहुंची। परिवहन में हो रही देरी का मुख्य कारण मौसम में आए बदलाव को माना जा रहा है।