सोनभद्र में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां के सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए पेट्रोल डालकर शव जला दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सोनभद्र. उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में शुक्रवार रात को एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां के सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। इसके बाद पेट्रोल डालकर उनका शव जला दिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाकर शव को कब्जे में ​लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सनकी बेटे ने पीट पीटकर की हत्या

बताया जा रहा है कि 50 वर्षीय महिला कमलेश देवी शुक्रवार रात करीब 8 बजे अपने घर में काम कर रही थी। तभी उसका बेटा किशुन बिहारी कहीं से घर में आया और मां के साथ मारपीट करने लगा। इसी बीच उसकी नजर कमरे में पड़े हथौड़े पर पड़ी तो उसने ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई।

पेट्रोल डालकर लगा दी आग

महिला की मौत के बाद आरोपी ने शव को कपड़े से लपेटकर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना को देख पड़ोसी दंग रह गए। उन्होंने पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल आग बुझाई। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल चल रही है। जल्द ही महिला की मौत की वजह सामने आ जाएगी।

यह भी पढ़ें : बंटी-बबली का खेल खत्म: 17 साल बाद गुजरात से पकड़ाए पति-पत्नी

दिल दहला देने वाली घटना से फैली दहशत

इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। आसपास के लोग भी इस घटना से भयभीत है। क्योंकि लोगों को लग रहा है कि आरोपी किसी के साथ भी ऐसी वारदात कर सकता है। क्योंकि वह सनकी टाइप का लड़का है। लोगों का मानना है कि उसने बे वजह अपनी ही मां को मार डाला है।

यह भी पढ़ें : दूसरे की बीवी के साथ संबंध बना रहा था सिपाही, अचानक पहुंच गया पति