पर्यटन मंत्री एसपी सिंह बघेल ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। पर्यावरण मंत्री आगरा में ताजमहल देखने आए पर्यटकों को खुद ही इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट में बिठाकर ताज दर्शन कराए और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।

आगरा। देश में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर लोगों की चिंता काफी बढ़ गई है। दिल्ली एनसीआर औऱ आसपास से सटे इलाकों में यह समस्या कुछ ज्यादा ही बड़ी होती जा रही है। लोगों को पर्यावरण के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी दिशा में पर्यटन मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल भी बाहर से आने वाले सैलानियों को स्वच्छ पर्यावरण का संदेश देते हुए जागरूक कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट में बिठाकर कराया ताज दर्शन
पर्यटन मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने गुरुवार को ताज महल घूमने आए सैलानियों को खुद ही ताज दर्शन कराया। बघेल ने सैलिनियों को ईलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट में बिठाया और खुद ही उसे ड्राइव कर लोगों को ताज महल घुमाया। पर्यटन मंत्री ने शिल्पग्राम से ताजमहल के गेट तक इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट चलाई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में बघेल इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट ड्राइव करते हुए लोगों को पर्यावरण के संबंध में जानकारी देते बच रहे हैं।

पर्यटकों को किया जागरूक
पर्यटन मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने सैलानियों को ताजमहल घुमाने के साथ ही उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया। सैलानियों को स्वच्छता का संदेश देने के साथ अपने आसपास सोसाइटी को साफ सुथरा रखने की भी अपील की। उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रय़ोग से प्रदूषण कम फैलने की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण शुद्ध रहेगा तो लोगों को कई तरह की गंभीर बीमारियां भी नहीं होंगी और स्वास्थ्य पर भी अच्छा प्रभाव पड़ेगा। 

इसके साथ ही एसपी सिंह बघेल ने अपने आगरा स्थित निवास पर जनसमस्याएं भी सुनीं और अफसरों को उन्हें जल्द हल करने के भी दिशा निर्देश दिए। 

Scroll to load tweet…