Road Accident In Prayagraj: प्रयागराज जाते समय श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो की बस से टक्कर हो गई जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 19 घायल  हो गए।

Road Accident In Prayagraj: प्रयागराज कुंभ जा रहे दस श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत हो गई है। ये हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर हाइवे पर हुआ है। श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो कार और बस के बीच आमने-सामने से हुई इस टक्कर में 19 लोग घायल भी हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती करवाया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हादसे में 10 लोगों की मौत

इस हादसे में बोलेरे में सवार सभी दस लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ये सभी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले थे और स्नान करने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। इस हादसे में बस में सवार 19 श्रद्धालु घायल हो गए जो संगम में स्नान करने के बाद वाराणासी जा रहे थे। बस में सवार सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। ये हादसा शुक्रवार देर रात हुआ है।

प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने बताया कि मृतकों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है। यह हादसा रात करीब 1 बजे मेजा थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस के मुताबिक बस और बोलेरो के आमने-सामने आ जाने से ये हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज महाकुंभ: 50 करोड़ का आंकड़ा पार, क्या है रहस्य?