बदायूं में एक युवक की शादी के कुछ घंटों बाद ही दुल्हन नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई। जान-पहचान की महिला ने करवाई थी शादी। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उझानी क्षेत्र में एक ऐसी घटना घटी, जिसने सभी को हैरान कर दिया। एक महिला ने अपने जान पहचान का फायदा उठाकर एक युवक की शादी करवा दी, लेकिन दुल्हन ने सुहागरात पर धोखा दिया और शादी के कुछ घंटों बाद ही नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई। इस मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए क्या था पूरा मामला?

रमनपाल नामक युवक, जो उझानी थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव का निवासी है, ने बताया कि उसकी जान पहचान एक महिला से थी, जो हरदोई जिले के दड़ियावा गांव की रहने वाली थी। 17 दिसंबर को महिला ने रमनपाल को फोन कर बताया कि उसकी सगी बहन की बेटी की शादी करनी है और अगर वह चाहता है, तो उसकी शादी करवा दी जाएगी।

बातचीत के बाद 19 जनवरी को महिला और उसके परिवार के सदस्य रमनपाल को पटना देवकली के शिव मंदिर लेकर पहुंचे। वहाँ दोनों का विवाह विधि-विधान से हुआ और रमनपाल अपनी दुल्हन को लेकर घर लौट आया। शादी के बाद घर में खुशी का माहौल था, लेकिन रमनपाल को यह नहीं पता था कि दुल्हन के दिल में कुछ और ही चल रहा था।

यह भी पढ़ें : UP BOARD EXAM 2025 : JEE MAINS के लिए बदली एग्जाम डेट्स, जानें नया शेड्यूल

सुहागरात पर दुल्हन का धोखा

शुक्रवार की रात, शादी के बाद जब रमनपाल अपनी दुल्हन के साथ कमरे में था, तब दुल्हन ने शौच जाने का बहाना बनाया और कमरे से बाहर निकल गई। काफी देर तक वापस न आने पर रमनपाल ने घरवालों को जगाया और उसकी तलाश शुरू की। सभी को हैरानी हुई जब दुल्हन का कोई पता नहीं चला।

रमनपाल का आरोप है कि शादी के नाम पर उससे 40 हजार रुपये ले लिए थे और अपनी सोने-चांदी की ज्वेलरी भी साथ ले गई। इस शादी में रमनपाल ने करीब 60 हजार रुपये खर्च किए थे।

पुलिस की कार्रवाई

रमनपाल ने इस मामले में उझानी थाना में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दुल्हन और उसके परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है और आरोपी को जल्द पकड़ने का भरोसा दिया है।

यह भी पढ़ें : खुशखबरी : यूपी में फिर से शुरू हो रही है ये योजना! जानिए मिलेंगे कितने रुपए ?