उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए देश के विकास और एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विधानसभा में ध्वजारोहण किया। इस दौरान करीब 52 सेकंड के लिए पूरे शहर का यातायात रोक दिया था। सीएम ने 78 वें स्वतंत्रता की प्रदेशवासियों को बधाई देकर एक भारत श्रेष्ठ भारत का संकल्प दिलाया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

सीएम ने दी शुभकामनाएं

सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा. प्रदेश वासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! मां भारती की स्वाधीनता के महायज्ञ में स्वयं की आहुति देने वाली सभी हुतात्माओं को कोटि-कोटि नमन! अपने अमर बलिदानियों के सपनों के भारत का निर्माण हम सभी की शीर्ष प्राथमिकता है. आइए, आज के पावन दिन हम सभी ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत, विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण के लिए संकल्पित हों. वंदे मातरम्, जय हिंद!’

Scroll to load tweet…

विधानसभा में किया ध्वजारोहण

78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह 9:15 बजे विधानभवन में ध्वजारोहण किया। ​इसके बाद राजधानी में एक साथ राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान पूरे लखनऊ शहर का यातायात 52 सेकंड के लिए रोक दिया गया। जो जहां था, वहीं थम गया। सभी चौराहों के सिग्नल रेड होने से पहले पहले सायरन बजा, इसके बाद पूरे शहर का यातायात थम गया था। ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद फिर यातायात शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें : भोपाल में CM ने तिरंगा रैली का किया शुभारंभ, हर घर तिरंगा फहराने का किया आह्वान

सीएम ने किया संबोधित

78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधित करते हुए प्रदेश में किसानों, जनता को मिल रही विभिन्न योजनाओं के लाभ के बारे में बताया। किसानों को भुगतान किए जा रहे अनाज के दाम और जैविक खेती से हो रहे लाभ से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के विकास के लिए महिलाओं को भी सशक्त किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : बलिया में BJP विधायक समेत तीन को जान से मारने की धमकी, गांवों में चिपके पर्चे