महराजगंज की एक मस्जिद में नमाज़ के दौरान तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे तीन लोग घायल हो गए। बाद में संदिग्ध परिस्थितियों में तेंदुए की मौत हो गई। वन विभाग मामले की जांच कर रहा है।

महराजगंज जिले के लक्ष्मीपुर क्षेत्र में स्थित मस्जिद में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जब एक तेंदुआ मस्जिद में घुस आया और वहां नमाज अदा कर रहे लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन नमाजी घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, संदिग्ध परिस्थितियों में तेंदुए की मौत हो गई। इस घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया और अब वन विभाग मामले की जांच कर रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मस्जिद में अचानक घुस गया तेंदुआ

महराजगंज जिले के लक्ष्मीपुर के मझौली इलाके में स्थित एक मस्जिद में शनिवार सुबह तेंदुआ घुस आया। बताया जाता है कि तेंदुआ मस्जिद की छत से प्रवेश कर गया और वहां धार्मिक किताबें पढ़ रहे नमाजियों पर हमला बोल दिया। हमले के बाद मस्जिद में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इससे तीन नमाजी घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Scroll to load tweet…

ग्रामीणों ने दबोचकर तेंदुए को मारा

घायलों को अस्पताल भेजने के बाद मस्जिद के पास मौजूद ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की और चर्चा है कि बाद में तेंदुए को पीट-पीटकर मार डाला गया। हालांकि, वन विभाग इस मामले की जांच कर रहा है और तेंदुए की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को कब्जे में लिया।

डीएफओ निरंजन राजेंद्र ने बताया कि तेंदुए के शव को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए सौंपा जाएगा। इस घटना में तेंदुए की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

पिछले कुछ दिनों में तेंदुए के हमले बढ़े

यह पहली बार नहीं है जब तेंदुए ने ग्रामीणों को निशाना बनाया है। इससे पहले भी सोहगीबरवा वन्य क्षेत्र में तेंदुए ने एक मजदूर पर हमला किया था। हालांकि, मजदूर का इलाज होने के बाद उसकी हालत में सुधार बताया गया है। लगातार ऐसे हमलों के बाद ग्रामीण तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें : 

सहारनपुर: मेहमान बनकर आए, साथ में पी चाय और फिर बरसा दी गोलियां

प्यार में पागल अलीगढ़ का बाबू, पहुंचा पाकिस्तान! लड़की से मिला धोखा, गिरफ्तार!