MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
H-1B Visa
BRICS Summit
Putin India Visit
Top 10 Morning News
US Iran War
Hardoi Crime
Kal Ka Rashifal
BRICS Summit 2026
Gurugram PG Murder
iPhone Duo Price in India
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Mirzapur The Movie Box Office Collection
Hanuman Ansh Overseas Box Office Collection
Kanpur Murder Vineet Miniocha
Jefferies India Report 2026
Red Fort Blast
Indian-Origin Couple Donation
Top 10 Latest News
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • एक रील, दो सेकेंड का रोमांच और मौत का खतरा! रेलवे ट्रैक पर खौफनाक स्टंट वायरल

एक रील, दो सेकेंड का रोमांच और मौत का खतरा! रेलवे ट्रैक पर खौफनाक स्टंट वायरल

मऊ में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रेलवे ट्रैक पर जानलेवा स्टंट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने युवक अजय राजभर को गिरफ्तार कर लिया। युवक ने ट्रेन के नीचे लेटकर रील बनाई थी। पुलिस ने 6 महीने के लिए पाबंद किया।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Dec 30 2025, 02:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
मऊ में रेलवे ट्रैक पर जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल होते ही युवक गिरफ्तार
Image Credit : X@TrueStoryUP

मऊ में रेलवे ट्रैक पर जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल होते ही युवक गिरफ्तार

मऊ। सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह अब लोगों को अपनी जान जोखिम में डालने तक ले जा रही है। लाइक और व्यूज की दौड़ में कुछ लोग ऐसे खतरनाक कदम उठा रहे हैं, जो न सिर्फ उनकी जिंदगी बल्कि दूसरों के लिए भी खतरा बन सकते हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से सामने आया है, जहां एक युवक ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर चलती ट्रेन के नीचे से गुजरने का स्टंट किया और उसकी रील सोशल मीडिया पर डाल दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
जानिए क्या है पूरा मामला?
Image Credit : X@TrueStoryUP

जानिए क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक रेलवे की पटरियों के बीच लेटा हुआ है और तेज रफ्तार ट्रेन के आने का इंतजार कर रहा है। कुछ ही पलों में ट्रेन उसके ऊपर से गुजर जाती है और पूरी घटना मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती है। बताया जा रहा है कि युवक ने यह खतरनाक स्टंट एक फिल्म से प्रेरित होकर किया और बाद में वीडियो को रील के रूप में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो के आखिर में युवक दूसरों को इस तरह के स्टंट न करने की नसीहत देता नजर आता है, लेकिन तब तक यह रील हजारों लोगों तक पहुंच चुकी थी।

Related Articles

Related image1
Railways Timetable Change : नया साल, नया टाइम टेबल! 107 ट्रेनें अब अलग समय पर चलेंगी
Related image2
New Year Trip से पहले मौसम का अलर्ट! जानिए नए साल पर यूपी का मौसम कैसा रहेगा
35
वायरल वीडियो के बाद पुलिस हुई सक्रिय
Image Credit : X@TrueStoryUP

वायरल वीडियो के बाद पुलिस हुई सक्रिय

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक की तलाश शुरू की। जांच के बाद युवक की पहचान अजय राजभर के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अजय ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए यह कदम उठाया था।

45
मजदूरी करता है आरोपी युवक
Image Credit : X@TrueStoryUP

मजदूरी करता है आरोपी युवक

पुलिस के अनुसार, अजय राजभर मऊ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के मुसरदह गांव का निवासी है। उसके पिता का नाम गोधन राजभर है और वह मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता है। उसका एक भाई विजय राजभर है, जो वेल्डिंग का काम करता है।

रेलवे ट्रैक पर रील्स के लिए ख़तरनाक स्टंट करने
वाला युवक पकड़ा गया 

रील्स के लिए जान की बाजी लगाने वाले युवाओं की लिस्ट मे यह नया नाम जुडा है। #viralvideo UP के मऊ की है। जिसके बाद युवक अजय राजभर क़ो रेलवे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।@RailMinIndia@RailwaySevapic.twitter.com/3pRgpJL6ks

— TRUE STORY (@TrueStoryUP) December 29, 2025

55
वायरल वीडियो पर पुलिस का बयान भी आया सामने
Image Credit : X@TrueStoryUP

वायरल वीडियो पर पुलिस का बयान भी आया सामने

कोतवाली थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर खतरनाक स्टंट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक को भविष्य में इस तरह की हरकतों से रोकने के लिए छह महीने के लिए पाबंद किया गया है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के लिए जानलेवा स्टंट न करें, क्योंकि ऐसी लापरवाही जान जा सकती है और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
हॉस्टल बाथरूम में छिपा था मोबाइल, कैमरा था ON… छात्रा की नजर पड़ी तो खुल गया पूरा राज!
Recommended image2
मुरादाबाद से अलीगढ़ सिर्फ 2 घंटे! नया 4-लेन हाईवे बदलेगा सफर का पूरा गणित, आगरा भी 3 घंटे
Recommended image3
UP Latest News: 10 सितंबर को उत्तर प्रदेश में क्या-क्या हुआ? 11 बड़ी खबरें पढ़ें एक क्लिक में
Recommended image4
Hardoi Crime: 7 महीने का गर्भ, 1 साल की बेटी... फिर भी दया नहीं आई, हैवान पति ने पीटकर मार डाला!
Recommended image5
विनीत मिनोचा मर्डर केसः ससुर पर चाकू से हो रहा था वार, तब 'धोखेबाज़' गाने पर डांस कर रही थी 'कातिल बहू'
Related Stories
Recommended image1
Railways Timetable Change : नया साल, नया टाइम टेबल! 107 ट्रेनें अब अलग समय पर चलेंगी
Recommended image2
New Year Trip से पहले मौसम का अलर्ट! जानिए नए साल पर यूपी का मौसम कैसा रहेगा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved