उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बारिश की संभावना है। 1 और 2 फरवरी को पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जिससे ठंड बढ़ सकती है।

UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर अपना रुख मोड़ लिया है। आने वाले दिनों में प्रदेश में एक बाप फिर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 1 और 2 फरवरी को प्रदेश में बारिश हो सकती है। इसके पीछे दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ हैं, जो 1 से 6 फरवरी तक प्रदेश में बारिश का कारण बन सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण मौसम में बदलाव

मौसम विभाग का कहना है कि नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण प्रदेश में बारिश हो सकती है। इसकी वजह से ठंड बढ़ सकती है। 31 जनवरी को यूपी के पश्चिमी-पूर्वी यूपी में कोहरा छाया रहेगा और सर्द हवाएं भी चलेंगी। कई जिलों में विजिबिलिटी शून्य से 100 मीटर रहने की आशंका है। 1 और 2 फरवरी को पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना है। गरज-चमक के साथ यहां बिजली गिरने की भी आशंका है। इस दौरान विजिबिलिटी 100 से 200 मीटर तक रहेगी।

यह भी पढ़ें: प्रोफ़ेसर ने क्लास में की छात्र से 'शादी', वीडियो वायरल

हल्की से मध्यम बारिश के आसार

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार ठंड अभी गई नहीं है। नए पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसका असर यूपी में भी देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके कारण प्रदेश में ठंड बढ़ सकती है।