UP Weather 10 to 14th February: उत्तर प्रदेश में ठंड से राहत मिलने लगी है और तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। अगले कुछ दिनों में तापमान में और वृद्धि की संभावना है, लेकिन कोहरे की आशंका अभी भी बनी हुई है।

UP Weather 10 to 14th February: उत्तर प्रदेश में अब ठंड खत्म होने के कगार पर है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के पार है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो फरवरी के दूसरे हफ्ते तक तापमान में और वृद्धि हो सकती है। प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक बारिश, शीतलहर और बादलों को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर तक कोहरा छाने की संभावना बनी हुई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अगले तीन दिनों में बढ़ेगा प्रदेश का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों के भीतर तापमान 2℃ से 3℃ तक बढ़ सकता है। इसके बाद फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। तेज हवाओं के कारण मौसम में बदलाव हो सकता है, जिससे तापमान में अस्थायी वृद्धि देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान: 28℃ से 30℃ के बीच रहने की संभावना। न्यूनतम तापमान: 10℃ से 15℃ के बीच रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ घूमने आयी थी विदेशी महिला, पुलिस स्टेशन में फूट-फूटकर रोने लगी, कहा...

10 से 14 फरवरी तक यूपी में साफ रहेगा मौसम

मौसम में बदलाव के बावजूद कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन कोहरे और तापमान में संभावित गिरावट को देखते हुए सतर्कता बरतना जरूरी होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 से 14 फरवरी तक यूपी में मौसम साफ रहेगा। दिन-रात के तापमान में 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। आने वाले दिन ठंड धीरे-धीरे कम होती जाएगी।