UP Weather: होली के बाद यूपी में मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। आज 31 जिलों में बारिश और ओले गिरने की संभावना है। 

UP Weather: होली के बाद उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखा जा रहा है। इस बदलाव के साथ ही प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में दिन के समय धूप निकल रही है, जिससे अधिकांश जिलों का तापमान बढ़ा हुआ है। इसके अलावा, आज यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

31 जिलों में बारिश की संभावना

यूपी में आज 31 जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा कुछ जिलों में ओले गिरने की संभावना है। बता दें कि अगले 24 घंटे तक कई जिलों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। आज जिन जिलों में बारिश का अलर्ट है, वहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

यह भी पढ़ें: UP में बन रहे ये 15 बड़े एक्सप्रेसवे, आपकी यात्रा को बनाएंगे सुपरफास्ट!

इन जिलों में हो सकती है बारिश

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है, उनमें श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं शामिल हैं। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।