उत्तर प्रदेश में एक महिला ने कुल्हाड़ी मारकर पति का गला काट दिया। उसका पति अपनी बहू पर गंदी नजर रखता था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।  

बदायूं। उत्तर प्रदेश में एक महिला ने अपनी बहू को ससूर के हाथों यौन उत्पीड़न (sexual abuse) का शिकार होने से बचाने के लिए ऐसा खौफनाक फैसला किया जिसे जानकर लोग हैरान हो रहे हैं। इस महिला ने खुद अपने पति का गला काट दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना 14 अगस्त को हुई थी। मृतक का नाम तजेंदर सिंह था। वह 43 साल का था। 14 अगस्त की रात जब वह सो रहा था तो उसकी पत्नी मिथिलेश देवी ने कुल्हाड़ी से उसका गला काट दिया। हत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची थी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शनिवार को हत्याकांड का भेद खोला।

बार-बार बयान बदल रही थी मृतक की पत्नी

बदायूं पुलिस ने बताया कि हत्या संदिग्ध परिस्थिति में हुई थी। मृतक के परिवार के लोगों ने शुरू में कहा था कि हत्या अज्ञात लोगों ने की। मृतक की पत्नी मिथिलेश देवी का बयान लिया गया था। वह बार-बार अपना बयान बदल रही थी, जिससे शक हुआ। मामले में गहराई से जांच करने पर पता चला कि हत्या मिथिलेश ने ही की है।

महिला बोली बहू पर गंदी नजर रखता था पति

पूछताछ के दौरान मिथिलेश देवी ने अपने पति की हत्या की बाद स्वीकार कर ली। मिथिलेश ने बताया कि उसने यह अपनी बहू को ससूर के हाथों यौन उत्पीड़न का शिकार होने से बचाने के लिए किया है। पति घर के बाहर खाट पर सो रहा था तभी उसने कुल्हाड़ी से उसका गला काट दिया था।

यह भी पढ़ें- पुलिस कस्टडी में हुई मौत पर सुप्रीम कोर्ट का यूपी सरकार को नोटिस, दो सप्ताह में मांगा जवाब

मिथिलेश ने पुलिस को बताया कि उसका पति बहू पर गंदी नजर रखता था। वह उसे इस बात के लिए विवश कर रहा था कि 19 साल की बहू को उसके साथ सोने के लिए तैयार करूं। इस संबंध में बदायूं के एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि महिला को अपने पति पर बहू के साथ संबंध होने का संदेह था। इसके चलते उसने हत्या कर दी। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।