सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिहार में 10 दिनों में 31 रैलियां और रोड शो कर 43 एनडीए प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया। सुशासन, अपराध पर जीरो टॉलरेंस और ‘बुलडोजर बाबा’ की छवि से उन्होंने चुनावी माहौल में नई ऊर्जा भरी।
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होना है। इसके लिए रविवार को चुनाव प्रचार थम गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार के अररिया में जनसभा को संबोधित किया। अपने चुनाव प्रचार के दौरान योगी ने सिर्फ 10 दिनों में 31 जनसभाएं कीं, जिनमें इनमें 30 रैलियां और एक रोड शो शामिल है। उन्होंने कुल 43 एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया।
एनडीए प्रत्याशियों के लिए किया प्रचार
योगी आदित्यनाथ ने भाजपा, जदयू, लोजपा (रा), हम और राष्ट्रीय लोकमोर्चा के उम्मीदवारों के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की। उन्होंने जनता से एनडीए गठबंधन को मजबूत बनाने और सुशासन के लिए वोट देने की अपील की।
16 अक्टूबर से हुआ प्रचार अभियान का आगाज
सीएम योगी ने 16 अक्टूबर से बिहार में अपने चुनावी प्रचार की शुरुआत की थी। महज 10 दिनों में उन्होंने कई जिलों का दौरा कर रैलियां कीं और एनडीए के पक्ष में माहौल बनाया।
सबसे सक्रिय और लोकप्रिय स्टार प्रचारक
मुख्यमंत्रियों में सबसे ज्यादा सक्रिय और डिमांड वाले स्टार प्रचारक के रूप में योगी आदित्यनाथ छाए रहे। वे बिहारवासियों के बीच सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बने। छतों, दीवारों, पेड़ों और बुलडोजर पर खड़े होकर लोगों ने उनका स्वागत किया।
सुशासन और अपराध पर जीरो टॉलरेंस की बात
योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषणों में उत्तर प्रदेश की तरह बिहार में भी सुशासन का वादा किया। उन्होंने कांग्रेस-राजद गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने अपराध, भ्रष्टाचार और जंगलराज को खत्म करने का काम किया है।
‘बुलडोजर बाबा’ की लोकप्रियता का असर
उत्तर प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के कारण योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। बिहार में भी उनकी ‘बुलडोजर’ छवि ने जनता पर अपना गहरा प्रभाव छोड़ा है।
