Holi Holiday 2025: उत्तर प्रदेश में होली के अवसर पर कितने दिनों की मिलेगी छुट्टी? यहां देखें छुट्टी की पूरी लिस्ट।

Holi Holiday 2025: मार्च का महीना आते ही लोगों में एक अलग ही उत्साह और उमंग भर जाती है। यह महीना रंगों, त्योहारों और खुशियों से सजा होता है। लोग इस महीने के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं, खासकर होली जैसे प्रमुख त्योहार की छुट्टियों का। अब होली की छुट्टी को लेकर लोगों के मन में काफी कंफ्यूजन है। लोग जानना चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में होली के लिए कितने दिन की छुट्टी है, तो आइए हम आपको बताते हैं कि आपको कुल कितनी छुट्टी मिलेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यूपी में कितने दिनों की मिलेगी छुट्टी

उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के अनुसार, इस साल होली के लिए 2 सार्वजनिक छुट्टियां और 1 निर्बंधित छुट्टी दी जाएगी। 17 दिसंबर 2024 को जारी कैलेंडर के अनुसार, 13 मार्च (गुरुवार) को होलिका दहन, 14 मार्च (शुक्रवार) को होली का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके अलावा, 15 मार्च (शनिवार) को होली के लिए निर्बंधित अवकाश होगा।

यह भी पढ़ें: महिला सशक्तिकरण के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल, जानें 8 साल में क्या-क्या हुआ?

चार दिन की मिलेगी छुट्टी

निर्बंधित अवकाश के तहत, राज्य सरकार ने यह जानकारी दी है कि हर कर्मचारी को दो छुट्टियां चुनने का अधिकार मिलेगा, जिन्हें वह अपनी पसंद के अनुसार ले सकते हैं। इस तरह, 13, 14 और 15 मार्च की छुट्टियों के साथ, 16 मार्च को रविवार होने की वजह से यूपी के लोगों को होली के मौके पर चार दिन की छुट्टी मिलेगी। इस लंबी छुट्टी में आप परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं या फिर घर पर होली का त्योहार अच्छे से सेलीब्रेट कर सकते हैं।