Muskaan Rastogi killed husband: मेरठ की मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या की। इसके 11 दिन बाद मनाली में होली मनाई। इसका वीडियो वायरल हो गया है।

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में रहने वाली मुस्कान रस्तोगी के कांड धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। उसने पति की हत्या की और शव के टुकड़े कर दिए। शव के टुकड़ों को सीमेंट के ड्रम में सड़ने के लिए छोड़ दिया और प्रेमी के साहिल शुक्ला के साथ मनाली चली गई। पति की हत्या के 11 दिन बाद मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मनाली में जमकर मस्ती की। उसने खूब होली खेली, डांस किया। उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें मुस्कान प्रेमी के साथ है। उसके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान है, गाल पर गुलाल लगा हुआ है। वह प्रेमी के साथ यूं पोज दे रही है जैसे कुछ हुआ ही न हो।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

14 मार्च को होली मनाई गई। वीडियो में मुस्कान और साहिल को कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। दोनों के चेहरे रंगों से भरे हुए हैं। वे झूम रहे हैं। उनके गाल एक दूसरे से सटे हुए हैं। साहिल नशे में दिख रहा है। वह दाहिने हाथ से कुछ खुशी के इशारे कर रहा है। बैकग्राउंड में म्यूजिक की आवाज सुनी जा सकती है। वीडियो में दूसरे लोगों को भी देखा जा सकता है। इससे पता चलता है कि दोनों होली खेल रहे एक समूह का हिस्सा थे।

Scroll to load tweet…

पति की हत्या के बाद मुस्कान अपने प्रेमी के साथ शिमला और मनाली घूमने गई थी। हिमाचल प्रदेश की उनकी यात्रा का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें मुस्कान साहिल को केक खिलाते और "हैप्पी बर्थडे" कहते हुए उसे चूमते हुए दिखाई दे रही है। यात्रा की कुछ तस्वीरों में मुस्कान बर्फ में टहलती हुई भी दिखाई दे रही है।

मुस्कान और साहिल ने 3 मार्च को की थी सौरभ राजपूत की हत्या

मुस्कान और साहिल को सौरभ राजपूत की हत्या के चलते गिरफ्तार किया गया था। सौरभ मुस्कान का पति और साहिल का दोस्त था। तीन मार्च को मेरठ में नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या की गई। मुस्कान और साहिल ने शव को 15 टुकड़ों में काटा और ड्रम में डाल दिया। ड्रम को सीमेंट से सील कर दिया था गंध नहीं आए। पुलिस ने कहा कि उन्होंने हत्या की बात कबूल कर ली है।

2016 में मुस्कान और सौरभ ने किया था प्रेम विवाह

मुस्कान और सौरभ ने 2016 में प्रेम विवाह किया था। कुछ समय बाद मुस्कान ने साहिल के साथ संबंध बना लिया। सौरभ को 2021 इसके बारे में पता चला। उनके मकान मालिक ने मुस्कान और साहिल को "आपत्तिजनक" स्थिति में देखा था। सौरभ ने तलाक के लिए अर्जी दायर की थी, लेकिन उसके परिवार ने उसे अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए मना लिया था।

मुस्कान ने की थी सौरभ की हत्या की प्लानिंग

सौरभ 2023 से लंदन में एक बेकरी में काम कर रहा था। वह अपनी और मुस्कान की बेटी का छठा जन्मदिन मनाने के लिए 24 फरवरी को मेरठ लौटा था। मुस्कान महीनों से उसकी हत्या की योजना बना रही थी और उसने दुकानदार से कहा था कि वह चिकन काटने के लिए दो चाकू खरीद रही है। उसने चिंता का नाटक भी किया था ताकि डॉक्टर के पास जा सके और उसे मारने से पहले बेहोश करने के लिए गोलियां ले सके।

मुस्कान ने स्नैपचैट अकाउंट बनाया था। नशे में धुत साहिल को विश्वास दिलाया कि उसकी मृत मां कब्र से बाहर आकर उससे बात कर रही है। उसने इस तरीके का इस्तेमाल साहिल को यह समझाने के लिए किया कि उन्हें सौरभ को मार देना चाहिए। मेरठ के एसपी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि मुस्कान और साहिल ने 25 फरवरी को सौरभ की हत्या की कोशिश की, लेकिन सौरभ बच गया। इसके बाद दोनों ने 3 मार्च को उसे नशीला पदार्थ खिलाकर चाकू घोंपकर मार डाला। हत्या का खुलासा मुस्कान और साहिल के हिमाचल प्रदेश से लौटने के बाद हुआ।