UP Weather Warning: उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते 35 से ज्यादा जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 

UP Weather Warning: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को उत्तर प्रदेश के 35 से ज्यादा जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी और ओलावृष्टि दर्ज की गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस दिन कमजोर होगा पश्चिमी विक्षोभ

लखनऊ आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार शनिवार को सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव प्रदेश के पश्चिम से पूरब तक दिखाई देगा। हालांकि रविवार से हवा का रुख पछुआ हो जाएगा और उसकी गति बढ़ने से दिन के तापमान में फिर से वृद्धि होने लगेगी। पश्चिमी विक्षोभ के रविवार से कमजोर होने की संभावना है, जिससे मौसम में सुधार होगा। लेकिन पछुआ हवाओं के कारण तापमान बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ 2025: यूपी के 5 आध्यात्मिक कॉरिडोर, जानें इनका रहस्य

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इनमें अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, कानपुर, उन्नाव, कन्नौज, फर्रुखाबाद, पीलीभीत, बरेली, बदायूं, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और रामपुर शामिल हैं।