UP Weather: यूपी में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ से कई जगहों पर तेज हवाएं चलेंगी और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 

UP Weather: उत्तर प्रदेश का मौसम आने वाले दिनों में फिर से बदल सकता है। आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर ज्यादातर शहरों में देखा जाएगा। 11 और 12 मार्च को कई शहरों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इसके अलावा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। इस कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट देखी जा सकती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दो-तीन दिनों से प्रदेश में चल रही तेज हवाएं

पिछले दो-तीन दिनों से प्रदेश में तेज हवाएं चल रही हैं। आसमान का साफ होना और तेज धूप के कारण तापमान में वृद्धि हुई है। ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से ऊपर चल रहा है। इस माह के अंत तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जिससे रात का मौसम भी गर्म हो सकता है।

यह भी पढ़ें: होली की ऐसी परंपरा, जहां बारात में सिर्फ महिलाएं, मर्दों की एंट्री बैन!

कुछ जिलों में तेज हवा चलने की संभावना

मौसम विज्ञान विशेषज्ञ डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि आने वाले 48 घंटों में उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। आज से सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में दो से तीन दिन तक तेज रफ्तार हवाएं चलेंगी। इसके अलावा, पश्चिमी इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है।