उत्तरप्रदेश में एक पत्नी ने अपने ही पति के सामने नदी में कूदकर जान दे दी है। महिला ने नदी में सिक्का डालने के लिए पुलिया पर कार रूकवाई, इसके बाद नदी में कूद गई। जिससे उसकी जान चली गई।

मैनपुरी. अपने पति और बेटी के साथ कार में आगरा जा रही एक महिला ने रास्ते में आई एक नदी में सिक्का डालने की बात कहकर कार रूकवाई। कार रूकते ही महिला उतरी और नदी में कूद गई। पत्नी को नदी में कूदते देख पति जोर जोर से चिल्लाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे मजदूर दौड़कर कर आए और जैसे तैसे महिला को बाहर निकाला। गंभीर अवस्था में महिला को अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10 साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार आगरा निवासी अजयकांत से 10 साल पहले अहमदनगर के देवली निवासी साधना की शादी हुई थी। शादी के बाद अब दो सप्ताह पहले ही महिला की डिलेवरी हुई थी। उसने बेटी को जन्म दिया था। जिसके बाद महिला अपनी बेटी और पति के साथ आगरा लौट रही थी। तभी मैनपुरी जिले के कोदरपुर के समीप यमुना नदी नजर आने पर महिला ने अपने पति से सिक्का डालने की बात कहकर गाड़ी रूकवाई। जैसे ही गाड़ी रूकी महिला नदी में सिक्का डालने के लिए आगे बढ़ी और नदी में कूद गई।

मेडिकल कॉलेज लेकर गए

महिला के नदी में कूदते ही लोग वहां पहुंचे और महिला को नदी से निकालकर मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से हर कोई स्तब्ध रह गया।

ऐसा क्या हुआ जो नदी में कूदी पत्नी

जिसने भी ये खबर सुनी उसके मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जो महिला को नदी में कूदकर जान देना पड़ी। इस मामले में पुलिस ने महिला के शव को पीएम के लिए भेज दिया है। साथ ही उसके पति से पूछताछ जारी है।