उत्तराखंड सरकार ने सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और बोनस देने का फैसला किया है। 40,000 कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा, जिससे उनका मासिक भत्ता 53% हो जाएगा।

उत्तराखंड में सार्वजनिक उपक्रमों से जुड़े कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के साथ-साथ बोनस देने का निर्णय लिया है। यह कदम कर्मचारियों के लिए एक बड़ा तोहफा साबित होने जा रहा है, और इसके चलते शासन स्तर पर आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

40,000 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड में करीब 40,000 कर्मचारी इस आदेश से लाभान्वित होंगे। इसके तहत कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा। इसके बाद कर्मचारियों का मासिक महंगाई भत्ता 50% से बढ़कर 53% हो जाएगा। वित्तीय वर्ष 2023-24 में बोनस का लाभ भी मिलेगा।

कर्मचारियों में खुशी की लहर

यह कदम राज्य कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है, और कर्मचारी संगठनों ने भी सरकार का धन्यवाद किया है। बोनस और महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से कर्मचारियों में खुशी की लहर है। उत्तराखंड की धामी सरकार की यह पहल उनकी कल्याणकारी नीतियों का हिस्सा मानी जा रही है, और इससे पहले भी दिवाली के अवसर पर सरकार ने कर्मचारियों को कई सौगातें दी थीं।

यह भी पढ़े : 

उत्तराखंड के जंगलों पर मंडराया खतरा! साल के पेड़ों को कौन निगल रहा है?

भाजपा नेता की प्रेम कहानी में आया ट्विस्ट, जहर खाने की धमकी!