गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने 26 किमी की दौड़ लगाई। तिरंगा लेकर दौड़ने का उद्देश्य मतदाता जागरूकता और राष्ट्रप्रेम को बढ़ावा देना था।

सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब तथा भारत निर्वाचन आयोग के तत्वावधान में सचिवालय परिवार के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय झंडे के साथ गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर प्राप्त हो 5:30 बजे 26 किलोमीटर की दौड़ सचिवालय गेट नंबर 1 से प्रारंभ कर मालसी चौक बालावाला तक जाकर वापस सचिवालय में दौड़ समाप्त की गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दौड़ का शुभारंभ उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तुदास ने हरी झंडी दिखाकर किया गया

दौड़ का मुख्य उद्देश्य मतदाता जागरूकता दिवस पर मतदाताओं को जागरूक करने एवं गणतंत्र दिवस की शुभ अवसर पर पूर्व बेला में राष्ट्र प्रेम एवं राष्ट्रीय भावना को और अधिक सुदृढ़ करना था।

इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष ललित चंद्र जोशी, महासचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी, सलाहकार श्री जीवन सिंह बिष्ट ,कोषाध्यक्ष श्री दिनेश सिंह घींगा, डॉ रविंद्र सिंह राणा, रीना शाही,गोदावरी रावत सहित 70 वर्ष से अधिक के धावक श्री रूपचंद गुप्ता श्री हर्षमण भट्ट सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।