helicopter emergency landing video: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक हेलिकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। हेलिकॉप्टर का पिछला हिस्सा एक कार से टकरा गया, लेकिन गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

Uttarakhand helicopter emergency landing: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से शनिवार को एक अनोखा और डरावना हादसा सामने आया, जिसने हड़कंप मचा दिया। एक निजी हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी के चलते अचानक सड़क पर आपातकालीन लैंडिंग करने को मजबूर हो गया। घटना इतनी नजदीकी थी कि हेलिकॉप्टर का पिछला हिस्सा सड़क पर खड़ी एक कार से टकरा गया। लेकिन, राहत वाली बात यह है कि इस पूरी घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पायलट की सूझबूझ बनी जान बचाने की बड़ी वजह

उत्तराखंड के एडीजी कानून एवं व्यवस्था, वी मुरुगेशन ने बताया कि यह हादसा गुप्तकाशी इलाके में हुआ, जब पायलट ने उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी देखी और तुरंत ही सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग की। अफरा-तफरी के बीच हेलिकॉप्टर सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए। इस हादसे में हेलिकॉप्टर का पिछला हिस्सा जमीन पर खड़ी कार से टकरा गया, जिसमें कार को नुकसान पहुंचा, लेकिन उस वक्त कार में कोई मौजूद नहीं था।

Scroll to load tweet…

मुरुगेशन ने बताया कि हेलिकॉप्टर क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का था, जो सिरसी से केदारनाथ धाम श्रद्धालुओं को ले जा रहा था। खराबी की वजह से पास के हेलीपैड के बजाय सड़क पर लैंडिंग करनी पड़ी। उन्होंने यह भी कहा कि डीजीसीए को घटना की सूचना दे दी गई है और बाकी उड़ानें सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर हादसों का सिलसिला जारी

यह घटना उत्तराखंड में हाल ही में हुए हेलिकॉप्टर हादसों की एक और कड़ी है। इससे पहले 8 मई को उत्तरकाशी जिले में भागीरथी नदी के पास एक निजी हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी। उस हादसे ने पूरे राज्य में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे।

राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के मुताबिक, वह हेलिकॉप्टर 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरा था और यात्रियों में मुंबई व आंध्र प्रदेश के लोग शामिल थे। उस समय विमान को कैप्टन रॉबिन सिंह चला रहे थे।

यह भी पढ़ें : UP marriage registration rules Changed: अब शादी का रजिस्ट्रेशन तब ही होगा जब पंडित जी बोलेंगे ‘हां, मैंने कराई है शादी’