मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय कर्मचारियों को मतदाता दिवस पर मताधिकार की शपथ दिलाई। लोकतंत्र की मर्यादा और निष्पक्ष चुनाव पर ज़ोर दिया गया। साथ ही कई चीजों का भी इस दौरान जिक्र किया गया।

उत्तराखंड। आगामी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दृष्टिगत मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने शुक्रवार को सचिवालय परिसर में लोकतांत्रिक मतदाता सहभागिता को प्रोत्साहित किये जाने के उद्देश्य से मतदाता शपथ कार्यक्रम के तहत सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय के समस्त कार्मिकों को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए, देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, सचिव श्री दिलीप जावलकर, श्री पंकज कुमार पाण्डेय सहित सचिवालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।