तमिलनाडु में 6 अप्रैल को होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां चरम पर हैं। चुनाव में तरह-तरह के रंग देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प मामला मदुरै दक्षिण सीट से देखने को मिल रहा है। यहां से ट्रांसजेंडर भारती कन्नमा खड़ी हुई हैं। वे खुद को ईमानदार बताते हुए लोगों से वोट देने की अपील की रही हैं।

मदुरै, तमिलनाडु. पांच राज्यों में इस समय चुनावी शोरगुल मचा हुआ है। चुनाव में तरह-तरह के रंग देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प मामला मदुरै दक्षिण सीट से देखने को मिल रहा है। यहां से ट्रांसजेंडर भारती कन्नमा खड़ी हुई हैं। वे खुद को ईमानदार बताते हुए लोगों से वोट देने की अपील की रही हैं। तमिलनाडु में 6 अप्रैल को वोटिंग होगी। मतगणना 2 मई को होगी। यहां 234 सीटों पर चुनाव होंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


जानें भारती कन्नमा की कहानी

  • भारती न्यू जनरेशन पीपुल्स पार्टी से चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने मदुरै को मॉडल सिटी बनाने का वादा किया है। वे कहती हैं कि उन्हें पहली बार ट्रांसजेंडर के रूप में चुनाव लड़ने पर गर्व है।
  • भारती 2014 और 2019 में मदुरै सीट से लोकसभा सीट के लिए चुनाव लड़ चुकी हैं। 2019 में लोकसभा चुनाव में उनका नामांकन रद्दा हो गया था। दोनों बार वे निर्दलीय चुनाव लड़ी थीं। अब पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रही हैं।
  • भारती काफी पढ़ी-लिखी हैं। उन्होंने समाजशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि ली हुई है। इसके अलावा बीए इकॉनोमी में मास्टर डिग्री, कंप्यूटर इंजीनियरिंग में डिप्लोमा भी किया है।
  • भारती लोगों से अपील करते देखी जा सकती हैं कि उनका कोई परिवार नहीं है। इसलिए वे भ्रष्ट नहीं हैं। वे कहती हैं-'मैं तमिल लोगों से अपील करती हूं कि वे मुझे वोट दें।'
  • भारती कहती हैं कि अगर वे विधायक बनीं, तो हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की पेशकश करेंगी। सभी को दिन में 3 समय भोजन के लिए पर्याप्त राशन देंगी। भारती के सपोर्ट में कई लोग आगे आए हैं। लोग कहते हैं कि ट्रांसजेंडर को आरक्षण देना चाहिए।