सार
टैरो (Tarot), कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।
उज्जैन. 11 जनवरी, मंगलवार को मेष राशि वाले विद्यार्थियों के लिए दिन कठिन रहेगा। वृषभ वालों के दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। मिथुन वालों को सफलता मिलेगी। कर्क वाले खुद को मजबूत महसूस करेंगे। सिंह वालों की बाधाएं दूर होंगी। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन थोड़ा कठिन होगा। एकाग्रता को बढ़ाने की कोशिश करें।
आप आज जीवन की जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा पाएंगे। किसी बड़े या गुरुजन का अशीर्वाद प्राप्त होगा।
लकी कलर : लाल, लकी नंबर : 3
वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आपके रिलेशनशिप को परिवार द्वारा स्वीकारा जाएगा। आज का दिन युवाओं के लिए आनंददायक रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ संबंध में सुधार होगा। नजदीकियां बढ़ने से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।
लकी कलर: पर्पल, लकी नंबर : 4
मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
सफलता निश्चित प्राप्त होगी। काम संबंधित यात्रा में सफलता मिलेगी। आज आपके काम में बाधा उत्पन्न होगी। सब उथल-पुथल सा लगेगा, दृढ़ता के साथ कार्य करें और कर्म के मार्ग पर चलते जाएं।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर : 10
कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
परिवार और काम की तरफ अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। मातृशक्ति की आराधना करना आपके लिए शुभ होगा। आज आप खुद को बहुत मजबूत महसूस करेंगे, आपकी इच्छा शक्ति आपको जीत दिलवाएगी।
लकी कलर : लाल, लकी नंबर : 3
सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
अपने दायरे से बाहर निकल नए लोगों से जुड़ने की कोशिश करें। आपको नए मित्र बनाने की अधिक आवश्यकता है। आज किसी बड़े-बुजुर्ग, गुरु के मार्ग दर्शन में कार्य करने का दिन है। इनसे सुझाव लेकर कार्य करने से बाधा दूर होगी।
लकी कलर : नारंगी, लकी नंबर: 7
कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
परिस्थिति आज आपके पक्ष में है भी और नहीं भी, इसलिए क्षमता से अधिक रिस्क ना लें। भाग्यवर्धक दिन है। आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे उसमें सफलता निश्चित मिलेगी। आज आपकी राशि में भी जबरदस्त सुधार होगा।
लकी कलर : लाल, लकी नंबर : 1
तुला टैरो राशिफल (Libra TarotDaily Horoscope)
आपके द्वारा किए कामों के बारे में दूसरों के द्वारा प्रशंसा मिलने की अपेक्षा रखना तकलीफदायक होगा। अपने पुराने कार्यों को रिव्यू करने का दिन है। किसी भी निर्णायक स्थिति में पहुंचे तो सारे पहलुओं पर गौर करने के बाद ही फैसला लें।
लकी कलर: बादामी, लकी नंबर : 10
वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
गले में तकलीफ हो सकती है। आज आपके किसी मित्र द्वारा आपको मार्गदर्शन मिल सकता है, सकारात्मक ऊर्जा भी प्राप्त होगी। आज आपको समर्पण की भावना से काम करना होगा। सहयोगियों से विवाद होने के कारण मानसिक अशांति बने रहेगी।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 8
धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
अपनी गलतियों का अवलोकन करें। अनचाहा बदलाव होने से आपको सब खत्म सा लगेगा। आज अपने भाग्य को न आजमाएं। किसी महत्वपूर्ण विषय में आपको फिर से शून्य से शुरूआत करनी होगी।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर : 3
मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
प्रयत्नों द्वारा आप परिस्थिति में बदलाव ला पाएंगे। मेहनत को उचित न्याय मिलेगा। कॉम्बिनेशन और कॉम्प्रोमाइस से भरा दिन रहेगा। आज नए प्रयोग करने से आपको सफलता तो मिलेगी लेकिन दुसरों के मतों का ध्यान रखें।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 8
कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
जीवन में आगे रफ्तार से बढ़ने की इच्छा बढ़ेगी जिससे आप खुद ही खुद पर तनाव बना रहे हैं। आज आप अपने आस-पास के रिश्तों और चीजों में बहुत ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे। असुरक्षा की भावना से कुछ नकारात्मक रहेंगे।
लकी कलर : स्लेटी, लकी नंबर : 8
मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
आपके मूड में आ रहे बदलाव की वजह से आपको छोटी तकलीफ से भी बड़ी नजर आ रही है। आपके आसपास किसी तरह का क्योस मचेगा, जिससे आपको क्रोध आएगा। मन को शांत रखें। आज के लिए जरूरी कार्य को टाल दें।
लकी कलर : हल्का हरा, लकी नंबर : 3