टैरो (Tarot), कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।
उज्जैन. 12 मार्च, शनिवार को मेष वाले घर से संबंधित खरीदारी करेंगे। वृष राशि वालों के लिए सफलता के रास्ते खुल सकते हैं। मिथुन वालों की योजना खटाई में पड़ सकती है। कर्क वाले अपनी भावनाओं पर काबू रखें। सिंह वाले मन को शांत रखने का प्रयास करें। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
घर संबंधित बड़ी खरीदारी होगी। आपको मिले पैसों का आज पूरा आनंद आप उठा पाएंगे। आज का दिन साधन संपन्नता और खुशियों में बितेगा, आपको रिश्तों में ताजगी का अनुभव होगा। जो नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 4
वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आर्थिक स्थिति में आ रहा बदलाव आपको अधिक व्यस्त रखेगा। काम की अधिकता आपको थकाएगी, लेकिन कुछ नई जिम्मेदारियों से आपको खुशी महसूस होगी। क्योंकि यह आपके सफलता के नए द्वारा खुलने के संकेत हैं।
लकी कलर: आसमानी, लकी नंबर: 2
मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
दूसरों की मदद लेने की आवश्यकता होगी। टीम वर्क करके आपको उत्साह और ऊर्जा मिलेगी। जल्द ही नए कार्य की योजनाओं पर भी काम शुरू हो जाएगा। आपके द्वारा बनाई हुई हर योजना में कुछ ना कुछ तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : आसमानी, लकी नंबर : 1
कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
आपकी समस्याओं को लेकर आज आप अधिक परेशान रहेंगे। असुरक्षा की भावना आपको परेशान करेगी और आसपास की गैरजरूरी चीजों के प्रति भी आसक्त होंगे। दुखी मन और दुख लाता है इसलिए भावनाओं पर काबू रखें।
लकी कलर: स्लेटी, लकी नंबर : 5
सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
आज आप अनिश्चितता और असुरक्षा का अनुभव करेंगे। मन को शांत रखें अपने आसपास के लोगों परिजनों दोस्तों पर विश्वास रखें। फिलहाल आपके जीवन में हर समस्या की जड़ पैसा है इसलिए आर्थिक प्रगति और स्थिरता लाने के प्रति और जोरों से प्रयत्न करने होंगे।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर: 6
कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आज का दिन लौटाने का है, जो भी हम प्रकृति या समाज से ले रहे हैं उसे किसी की सहायता करके या दान पुण्य करके लौटाईए, बाकी दिन शुभ हैं। युवाओं को अपने भविष्य के लिए पैसों का निवेश करना सीखना होगा।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 5
तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
आज अपने पुराने कार्यों के असेसमेंट का है। कोई नए प्रयोग से आपको सीख मिलेगी। अपनी टीम का सहयोग लें। व्यापारी वर्ग को बड़े तौर पर धनराशि प्राप्त होने की उम्मीद, मिले हुए पैसों का निवेश योग्य तरीके से करें।
लकी कलर: आरेंज,पीला, लकी नंबर: 2
वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
किसी पुराने काम को बार-बार करने में आज आपको रूचि नहीं होगी। लेकिन लंबे समय की सफलता के लिए यह आवश्यक कदम होगा। महत्वपूर्ण कामों में औरों द्वारा सहयोग ना मिल पाना आत्मविश्वास पर असर कर सकता है।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 8
धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
भौतिक सुख की ओर ज्यादा झुकाव होगा, खर्च बढ़ने की संभावना है। आज खुद का ख्याल रखने के बारे में ज्यादा सोचेंगे। पैसों का निवेश व्यापार में करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। स्त्री के नाम पर नया काम शुरू करें।
लकी कलर : मरून, लाल, लकी नंबर: 10
मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
टीम वर्क और जिम्मेदारियों से भरा दिन जो आपको शुभ फल देकर जाएगा। लोगों की मदद करें आपको सुकून मिलेगा। परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाने की आपके कोशिश कामयाब रहेगी।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर : 5
कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
युवाओं को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास हो सकता है। रचनात्मक और नई कार्य शैली आपको नए परिणाम दिलवाएगी। जिससे मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। और आज आप नए कार्य भी शुरू कर सकते हैं।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर : 4
मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाना जरूरी होगा। आज आपको पुराने अच्छे कार्यों का परिणाम मिलेगी, मन प्रसन्न रहेगा। आज भौतिक सुख सुविधाओं का पर ध्यान अधिक रहेगा।
लकी कलर: जामुनी, लकी नंबर: 6
साल 2022 का का टैरो राशिफल भी पढ़िए...
Aries Tarot Horoscope 2022 मेष का टैरो वार्षिक राशिफल: नई संभावनाएं लेकर आ रहा है नया साल
Taurus Tarot Horoscope 2022 वृषभ का टैरो वार्षिक राशिफल: बहुत ही शुभ फल मिलेंगे नए साल में
Gemini Tarot Horoscope 2022 मिथुन का टैरो वार्षिक राशिफल: करियर का निर्णय जल्दबाजी में न लें
Cancer Tarot Horoscope 2022 कर्क का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे प्रेम विवाह के योग
Leo Tarot Horoscope 2022 सिंह का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल खरीद सकते हैं बड़ी संपत्ति
Virgo Tarot Horoscope 2022 कन्या का टैरो वार्षिक राशिफल: पारिवारिक परेशानी के कारण बना रहेगा तनाव
Libra Tarot Horoscope 2022 तुला का टैरो वार्षिक राशिफल: बिजनेस में सफलता और नौकरी में मिलेगा प्रमोशन
Sagittarius Tarot Horoscope 2022 धनु का टैरो वार्षिक राशिफल: घर-परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि
Capricorn Tarot Horoscope 2022 मकर का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे धन लाभ के योग
Kumbh Tarot Horoscope 2022 कुंभ का टैरो वार्षिक राशिफल: कॅरियर में सफलता के बन रहे हैं योग
Pisces Tarot Horoscope 2022 मीन का टैरो वार्षिक राशिफल: नौकरी और बिजनेस में मिलेंगे बेहतर परिणाम
