टैरो (Tarot), कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।
उज्जैन. 13 मार्च, रविवार को मेष राशि वालों का ध्यान पैसों पर ही होगा। वृष राशि वाले सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। मिथुन वाले किसी काम को लेकर जल्दी हार मान सकते हैं। कर्क वालों को मान-सम्मान मिलेगा। सिंह वाले किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आत्मविश्वास और रचनात्मक से भरा दिन होगा। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में भी सुधार होगा। आज आपका अधिक ध्यान पैसों पर ही होगा। वास्तविकता में रहकर अपनी अपेक्षाएं रखें।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर : 8
वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आपका पूरा व्यवहार एक परिपक्व व्यक्ति की तरह होगा जिससे आपके रिश्तों में काफी सुधार होगा। सुख सुविधा पर खर्च होगा। घर या कोई बड़ी वस्तु खरीदने के लिए आज आपका खर्चा हो सकता है।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 3
मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
आपको आज जीवन के नए आयाम का अनुभव होगा। रचनात्मक और संवेदनशीलता के चलते आप मन से बहुत खुश होंगे। किसी नए काम की शुरुआत आप पूरे उत्साह के साथ करेंगे लेकिन कठिनाइयां आएगी तो आप जल्दी हार मान सकते हैं।
लकी कलर : जामुनी, लकी नंबर : 2
कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
आज का दिन शुभ है, आप आत्मविश्वास से भरे होंगे और सभी कार्य आसानी से होते चले जाएंगे। आज आपको बहुत मान-सम्मान मिलेगा। लेकिन आपको मिल रही सहायता का उचित उपयोग नहीं कर पाने से भविष्य में पछतावा होगा।
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर : 1
सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
आध्यात्मिक रुझान आज आपका दिन बनाएगा। किसी धार्मिक यात्रा या कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज आप पर आलस्य और उदासीनता दोनों का भी प्रभाव बना रहेगा जिससे किसी भी बात में मन लगाना कठिन हो सकता है।
लकी कलर : गुलाबी, लकी नंबर : 1
कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
किसी कीमती वस्तु की खरीदी हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होगा। आज आपके लिए नए अवसर की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज आपको आत्मविश्वास की कमी महसूस हो रही होगी, फिर भी खुद के साथ सकारात्मक संवाद बना कर आप अपने आत्मविश्वास को फिर से बढ़ा पाएंगे।
लकी कलर : हल्का नीला, लकी नंबर : 5
तुला टैरो राशिफल (Libra TarotDaily Horoscope)
कठोर निर्णय लेने का समय है आपको अपने अधिकारों को ठीक से समझते हुए उनका उपयोग करना होगा। आपके लक्ष्य को पाने के लिए आप मेहनत ले रहे हैं, लेकिन वह योग्य दिशा में नहीं लेने की वजह से आपको तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है।
लकी कलर : ग्रे, लकी नंबर : 9
वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आप आज जीवन की जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा पाएंगे। किसी बड़े या गुरुजन का अशीर्वाद प्राप्त होगा। विवाह संबंधित बातों में अड़चनें आने की वजह से आपका उत्साह कम हो सकता है।
लकी कलर : लाल, लकी नंबर : 3
धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
कार्ड के अनुसार आज आपके जीवनसाथी के साथ संबंध में सुधार होगा। नजदीकियां बढ़ने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आपके रिलेशनशिप को परिवार के द्वारा स्वीकार किया जाएगा। आज का दिन युवाओं के लिए आनंददायक रहेगा।
लकी कलर: पर्पल, लकी नंबर : 4
मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
आज आपके काम में बाधा उत्पन्न होगी। सब उथल- पुथल सा लगेगा। दृढ़ता के साथ कार्य करें और कर्म के मार्ग पर चलते जाएं। सफलता निश्चित प्राप्त होगी। काम संबंधित यात्रा में सफलता मिलेगी।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर : 10
कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
मातृशक्ति की आराधना करना आपके लिए शुभ होगा। आज आप खुद को बहुत मजबूत महसूस करेंगे आपकी इच्छा शक्ति आपको जीत दिलवाएगी। बेकार की बातों में अपनी शक्ति और वक्त बर्बाद न करें।
लकी कलर : लाल, लकी नंबर : 3
मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
आज किसी बढ़े बुजुर्ग का गुरु के मार्ग दर्शन में कार्य करने का दिन है। इनके सुझाव लेकर कार्य करने से बाधा दूर होगी। अपने दायरे से बाहर निकलकर नए लोगों के साथ जुड़ने की कोशिश करते रहें।
लकी कलर : नारंगी, लकी नंबर: 7
साल 2022 का का टैरो राशिफल भी पढ़िए...
Aries Tarot Horoscope 2022 मेष का टैरो वार्षिक राशिफल: नई संभावनाएं लेकर आ रहा है नया साल
Taurus Tarot Horoscope 2022 वृषभ का टैरो वार्षिक राशिफल: बहुत ही शुभ फल मिलेंगे नए साल में
Gemini Tarot Horoscope 2022 मिथुन का टैरो वार्षिक राशिफल: करियर का निर्णय जल्दबाजी में न लें
Cancer Tarot Horoscope 2022 कर्क का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे प्रेम विवाह के योग
Leo Tarot Horoscope 2022 सिंह का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल खरीद सकते हैं बड़ी संपत्ति
Virgo Tarot Horoscope 2022 कन्या का टैरो वार्षिक राशिफल: पारिवारिक परेशानी के कारण बना रहेगा तनाव
Libra Tarot Horoscope 2022 तुला का टैरो वार्षिक राशिफल: बिजनेस में सफलता और नौकरी में मिलेगा प्रमोशन
Sagittarius Tarot Horoscope 2022 धनु का टैरो वार्षिक राशिफल: घर-परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि
Capricorn Tarot Horoscope 2022 मकर का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे धन लाभ के योग
Kumbh Tarot Horoscope 2022 कुंभ का टैरो वार्षिक राशिफल: कॅरियर में सफलता के बन रहे हैं योग
Pisces Tarot Horoscope 2022 मीन का टैरो वार्षिक राशिफल: नौकरी और बिजनेस में मिलेंगे बेहतर परिणाम
