सार
टैरो (Tarot), कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।
उज्जैन. 14 मार्च, सोमवार को मेष राशि वाले किसी भी मामले में रिस्क लेने से बचें। वृषभ राशि वाले सोच-समझकर ही कोई फैसला लें। मिथुन वालों की रूचि आध्यात्म की ओर बढ़ सकती है। कर्क वाले अपने भाग्य को आजमने की कोशिश न करें। सिंह वालों को आज कई समझौते करने पड़ेंगे। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
भाग्यवर्धक दिन है। आप जिस भी काम की शुरूआत करेंगे उसमें सफलता निश्चित मिलेगी। आज आपकी राशि में भी जबरदस्त सुधार होगा। परिस्थिति आज आपके पक्ष में है भी और नहीं भी, इसलिए अधिक रिस्क ना लें।
लकी कलर : लाल, लकी नंबर : 1
वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
अपने पुराने कार्यों को रिव्यू करने का दिन है। किसी भी निर्णायक स्थिति में पहुंचे तो सारे पहलुओं पर गौर करने के बाद ही फैसला लें। आपके द्वारा किए गए कामों के बारे में दूसरों के द्वारा प्रशंसा मिलने की अपेक्षा न रखें।
लकी कलर: बादामी, लकी नंबर : 10
मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
आज आपको समर्पण की भावना से काम करना होगा। सहयोगियों से विवाद होने के कारण मानसिक अशांति बने रहेगी। गले में तकलीफ हो सकती है। अध्यात्म में आज आपकी खास रूचि रहेगी।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 8
कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
अनचाहा बदलाव होने से आपको सब खत्म सा लगेगा। आज अपने भाग्य को न आजमाएं। किसी महत्वपूर्ण विषय में आपको फिर से शून्य से शुरूआत करनी होगी। अपनी गलतियों का अवलोकन करें।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर : 3
सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
कॉम्बिनेशन और कॉम्प्रोमाइस से भरा दिन रहेगा। आज नए प्रयोग करने से आपको सफलता तो मिलेगी लेकिन दुसरों के मतों का ध्यान रखें। प्रयत्नों द्वारा आप परिस्थिति में बदलाव ला पाएंगे।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 8
कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आज आप अपने आस-पास के रिश्तों और चीजों में बहुत ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे। असुरक्षा की भावना से कुछ नकारात्मक रहेंगे। जीवन में आगे रफ्तार से बढ़ने की आपकी इच्छा बढ़ेगी जिससे खुद पर तनाव बना रहे हैं।
लकी कलर : स्लेटी, लकी नंबर : 8
तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
आपके आसपास किसी तरह का क्योस मचेगा, जिससे आपको क्रोध आएगा। मन को शांत रखें। आज के लिए जरूरी कार्य को टाल दें। आपके मूड में आ रहे बदलाव की वजह से आपको छोटी तकलीफ से भी बड़ी नजर आ रही है।
लकी कलर : हल्का हरा, लकी नंबर : 3
वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
कार्ड आपके अनुकूल है आज आध्यात्मिक कार्य में रूचि बनेगी। और आपको परिवार और समाज में सम्मान मिलेगी। जीवन संबंधित सभी बातों में आज आपको संतुलन महसूस हो सकता है। मित्र से मुलाकात आपको आनंद दिला सकता है।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 2
धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
मन की बैचेनी और अधिक भावनात्मक विचार आज आपको घेरेंगे। नकारात्मकता से अपने को दूर रखें। रिश्तों में गलत फहमी आ सकती है। खुद के द्वारा लिए गए निर्णय को दूसरों को बता पाना मुश्किल होगा।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर : 10
मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
जीवन में प्रकाश की ओर जा रहे हो, आज का कार्ड बता रहा है रूढ़िवादी के परे आप अपने रास्ते खुद बनाएं, अस्तीत्व आपके साथ है। जिन बातों के बारे में आप निर्णय नहीं ले पा रहे थे, उन बातों में क्लेरिटी आज आ सकती है।
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर : 10
कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आज पुराने कार्यों के आंकलन का दिन है। प्रकृति के अनुरूप व्यवहार और कार्य करना आपको भविष्य में सफलता दिलाएगा। आज काफी सारी बातें आपके मन के मुताबिक होने की वजह से आपको आनंद मिलेगा।
लकी कलर: आसमानी, लकी नंबर: 3
मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
आज सकारात्मक से भरा शुभ दिन है। किसी नई कार्य योजना पर काम शुरू होगा। या कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। दूसरों के प्रति बढ़ रही नकारात्मकता को कम करने की कोशिश करें।
लकी कलर : पीला, लकी नंबर : 1
साल 2022 का का टैरो राशिफल भी पढ़िए...
Aries Tarot Horoscope 2022 मेष का टैरो वार्षिक राशिफल: नई संभावनाएं लेकर आ रहा है नया साल
Taurus Tarot Horoscope 2022 वृषभ का टैरो वार्षिक राशिफल: बहुत ही शुभ फल मिलेंगे नए साल में
Gemini Tarot Horoscope 2022 मिथुन का टैरो वार्षिक राशिफल: करियर का निर्णय जल्दबाजी में न लें
Cancer Tarot Horoscope 2022 कर्क का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे प्रेम विवाह के योग
Leo Tarot Horoscope 2022 सिंह का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल खरीद सकते हैं बड़ी संपत्ति
Virgo Tarot Horoscope 2022 कन्या का टैरो वार्षिक राशिफल: पारिवारिक परेशानी के कारण बना रहेगा तनाव
Libra Tarot Horoscope 2022 तुला का टैरो वार्षिक राशिफल: बिजनेस में सफलता और नौकरी में मिलेगा प्रमोशन
Sagittarius Tarot Horoscope 2022 धनु का टैरो वार्षिक राशिफल: घर-परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि
Capricorn Tarot Horoscope 2022 मकर का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे धन लाभ के योग
Kumbh Tarot Horoscope 2022 कुंभ का टैरो वार्षिक राशिफल: कॅरियर में सफलता के बन रहे हैं योग
Pisces Tarot Horoscope 2022 मीन का टैरो वार्षिक राशिफल: नौकरी और बिजनेस में मिलेंगे बेहतर परिणाम