सार
टैरो (Tarot), कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।
उज्जैन. 15 दिसंबर, बुधवार को मेष राशि वाले दान-धर्म पर ध्यान देंगे। वृष राशि वाले अपनी टीम का सहयोग लेकर कोई नया काम करेंगे। कर्क राशि वालों के लिए निवेश करना फायदेमंद साबित होगा। कन्या राशि वालों को अपनी जिम्मेदारी का अहसास होगा। सिहं राशि वाले अपने परिवार के साथ अच्छे संबंध स्थापित करेंगे। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार…
मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
दान धर्म पर ध्यान दें। युवाओं को भविष्य के लिए पैसों का निवेश करना सीखना होगा। आज का दिन लौटाने का है, किसी की सहायता करके या दान पुण्य करके लौटाईए, बाकी दिन शुभ हैं। लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 5
वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
व्यापारी वर्ग को बड़े तौर पर धनराशि प्राप्त होने की उम्मीद है। आज अपने पुराने कार्यों के असेसमेंट का दिन है। कोई नए प्रयोग से आपको सीख मिलेगी। अपनी टीम का सहयोग लें।
लकी कलर: ऑरेंज, पीला, लकी नंबर: 2
मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
पैसों का निर्णय परिस्थिति का अवलोकन करके ही लें। किसी पुराने काम को बार-बार करने में आज आपको रूचि नहीं होगी। लेकिन लंबे समय की सफलता के लिए यह आवश्यक कदम होगा।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 8
कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
पैसों का व्यापार में निवेश करना फायदेमंद होगा। भौतिक सुख की ओर ज्यादा झुकाव होगा खर्च बढ़ने की संभावना है। आज आप खुद का ख्याल रखने के बारे में ज्यादा सोचेंगे।
लकी कलर : मरून, लाल, लकी नंबर: 10
सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाने की कोशिश कामयाब रहेगी। टीम वर्क और जिम्मेदारियों से भरा दिन जो आपको शुभ फल देकर जाएगा। लोगों की मदद करें आपको सुकून मिलेगा।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर : 5
कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आज आप नए कार्य भी शुरू कर सकते हैं। युवाओं को जिम्मेदारियों का एहसास होगा। रचनात्मक और नई कार्य शैली आपको नए परिणाम दिलवाएगी। जिससे मन प्रसन्नता से भरा रहेगा।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर : 4
तुला टैरो राशिफल (Libra TarotDaily Horoscope)
जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाना जरूरी होगा। आज आपको पुराने अच्छे कार्यों का परिणाम मिलेगा, मन प्रसन्न रहेगा। आज भौतिक सुख सुविधाओं पर ध्यान अधिक रहेगा।
लकी कलर: जामुनी, लकी नंबर: 6
वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आज आपका अधिक ध्यान पैसों पर ही होगा। वास्तविकता में रहकर अपेक्षाएं रखना नाराजगी कम करा सकता है। आत्मविश्वास और रचनात्मकता से भरा दिन होगा। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में भी सुधार होगा।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर : 8
धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
सुख सुविधा पर खर्च होगा। घर या कोई बड़ी वस्तु खरीदने के लिए आज आपका खर्चा हो सकता है। आपका पूरा व्यवहार एक परिपक्व व्यक्ति की तरह होगा जिससे आपके रिश्तों में काफी सुधार होगा।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 3
मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने की कोशिश करें। आज जीवन के नए आयाम का अनुभव होगा। रचनात्मकता और संवेदनशीलता के चलते आप मन से बहुत खुश होंगे।
लकी कलर : जामुनी, लकी नंबर : 2
कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आज आपको बहुत मान-सम्मान मिलेगा। आप बेकार की बातों में वक्त बर्बाद न करें। आज का दिन शुभ है, आप आत्मविश्वास से भरे होंगे और सभी कार्य आसानी से होते चले जाएंगे।
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर : 1
मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
आपकी भावनाओं को परिवार द्वारा ना समझना तकलीफदायक होगा। आध्यात्मिक रुझान आज आपका दिन बनाएगा। किसी धार्मिक यात्रा या कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
लकी कलर : गुलाबी, लकी नंबर : 1